Barabanki

Barabanki: डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, भूमि विवादों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के थाना सफदरगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने आमजन की समस्याओ को गंभीरता से सुनते हुए मातहतों को उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

थाना समाधान दिवस के अंतर्गत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने थाना सफदरगंज पहुंचकर आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत लंबित एवं प्रमुख भूमि विवादों को चिन्हित करते हुए आपसी समन्वय के साथ मौके पर जाकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

 

संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण के निर्देश

थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों— गयाप्रसाद पुत्र रामेश्वर निवासी सैफपुर, रघुनाथ पुत्र बालगोविंद निवासी ग्राम मुस्काबाद, गुरुदयाल पुत्र जगन्नाथ निवासी जकरिया तथा श्रीमती गोल्ही पत्नी सत्यनाम निवासी महमूदाबाद के संबंध में अधिकारियो द्वारा राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर आज ही मौके पर जाकर प्रकरणों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही निस्तारण आख्या निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रस्तुत करने तथा यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि भविष्य में इस प्रकार के विवादों की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़ें  वीडियो कॉल पर परिजनों से की आखिरी बातचीत, फिर सहायक अध्यापक ने फांसी लगाकर दी जान; बाराबंकी में गृह प्रवेश से पहले मातम में बदलीं खुशियां
पूर्व समाधान दिवसों के प्रकरणों की समीक्षा एवं फीडबैक

इस अवसर पर पूर्व के थाना समाधान दिवसों में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की भी समीक्षा की गई। अधिकारियो द्वारा निस्तारण आख्या का अवलोकन करते हुए दूरभाष के माध्यम से आवेदकों से संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया गया। इस क्रम में गणेश प्रसाद पुत्र राम सागर निवासी पंडरी सहित अन्य आवेदकों ने प्रकरणों में की गई कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में मंत्री के निरीक्षण में खुली सिस्टम की पोल: अस्पतालों में गंदगी से लेकर लापरवाही तक हुई उजागर, गंदे पानी से गुज़रा मंत्री का काफ़िला 
Barabanki: डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, भूमि विवादों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश
फ़ोटो: जनसमस्याएं सुनते डीएम एवं एसपी
फार्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा

थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालों से फार्मर रजिस्ट्री तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही कार्यों के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री एवं फैमिली आईडी की उपयोगिताओं के संबंध में आमजन को जागरूक करने हेतु भी निर्देशित किया गया। इस दौरान तहसीलदार नवाबगंज भूपेंद्र विक्रम सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना सफदरगंज सहित अन्य संबंधित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी के शालीमार पैराडाइज में करोड़ों की चोरी का खुलासा: पड़ोसी ने ही रची थी साजिश, ऑडी कार से ले गए जेवर-नकदी और पिस्टल

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22881
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई