Barabanki

Barabanki: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तेजस के. कुमार ने थाना समाधान दिवस में सुनी ग्रामीणों की सुनी फरियाद,  गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के टिकैतनगर थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में एसडीएम सिरौलीगौसपुर तेजस के. कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट जटाशंकर मिश्रा भी मौके पर मौजूद रहें।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिरौलीगौसपुर तेजस के. कुमार ने थाने पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं व मौके पर मौजूद नवागत थाना प्रभारी मनोज कुमार को शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित कर मौके पर भेजने के निर्देश दिए।

शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग से जुड़े तीन मामले आए, जिनमें से दो मामलों में मौके पर पुलिस व राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया। जबकि मारपीट से संबंधित एक मामले में थाना प्रभारी द्वारा दोनों पक्षों को बैठाकर आपसी समझौते के जरिए मामले का निबटारा कराया गया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में खनन माफियाओं का राज: बेलहरा में रातों-दिन सड़कों पर फर्राटा भर रहे ट्रैक्टर-डंपर, प्रशासन पर उठे सवाल

थाना दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट जटाशंकर मिश्रा भी मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा नगर पंचायत के लिपिक राजकुमार पांडेय, बारिनबाग चौकी प्रभारी मनोज कुमार, अनुभव मिश्रा, पुलिस टीम के जवान, क्षेत्रीय लेखपाल, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन का आभार जताया।

मसौली थाने में भी समाधान दिवस का हुआ आयोजन

इसी क्रम में मसौली थाने में नवागत प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता मे आयोजित थाना समाधान दिवस मे कस्बा शहाबपुर निवासी अकील, ठकुरिया निवासी जगदम्बा, अमदहा निवासी उमेशचंद व रोशन चक निवासी राम प्रसाद ने खेत की पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर मौके पर जांच के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: आंगनवाड़ी–आशा की दबंगई, महीनों से नहीं बांटा बच्चों का राशन, पूछने पर ग्रामीण को पीटा, एसडीएम ने जांच का दिया आश्वासन

Barabanki: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तेजस के. कुमार ने थाना समाधान दिवस में सुनी ग्रामीणों की सुनी फरियाद,  गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

नवागत थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधियों पर नकेल कसना व अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त कर अमन चैन कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। सरकार के मिशन को इमानदारी से लागू कराना होगा।

रिपोर्ट – आफताब अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki: करोड़ों की हेराफेरी के आरोप में जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता समेत पर 10 पर मुकदमा दर्ज

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki News: सीएम योगी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, मंदिर परिसर में सीढ़ी से गिरकर घायल निजी मैकेनिक की इलाज के दौरान मौत; जिम्मेदारी पर उठे सवाल
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22881
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई