Barabanki

Barabanki News: हैदरगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, फूस के बंगले में लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

Barabanki News: हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के दांदूपुर गांव में 35 वर्षीय शारदा देवी का शव फूस के बंगले में साड़ी के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

Barabanki Express

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 19 अक्टूबर 2026

बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के दांदूपुर गांव में सोमवार सुबह 35 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर बने फूस के बंगले में बल्ली से साड़ी के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव के बाहर बने फूस के बंगले में मिला महिला का शव

जानकारी के अनुसार, दांदूपुर गांव निवासी हंसराज रावत मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। उसके दो मकान हैं। इनमें से एक मकान गांव के अंदर है, जबकि दूसरा गांव से कुछ दूरी पर बाहर स्थित है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर दरोगा को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, 25 हजार की मांगी थी रिश्वत

सोमवार सुबह करीब 10 बजे गांव के बाहर स्थित मकान के सामने बने फूस के बंगले में हंसराज की पत्नी शारदा देवी (35) का शव साड़ी के सहारे बल्ली से लटकता मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

Barabanki: एक लाख की रंगदारी मांगने वाले यूट्यूबर पर संगीन धाराओं में FIR, पत्रकार को अपमानित करने का भी आरोप; मुकदमा दर्ज होते ही हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

नवरात्रि महोत्सव के दौरान घर में मौजूद थी शारदा देवी

बताया गया कि हंसराज रावत ने नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर गांव के अंदर स्थित अपने मकान के दरवाजे पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे आरती से पहले शारदा देवी इसी मकान पर मौजूद थी। उसने कन्या भोज के लिए खीर भी बनाई थी।

यह भी पढ़ें  दिल्ली मेट्रो के साकेत-लाजपत नगर कॉरिडोर पर काम शुरू

बताया जाता है कि आरती के बाद हंसराज अपनी पत्नी को बुलाने के लिए गांव के बाहर स्थित मकान पर पहुंचा। वहां सामने बने फूस के बंगले में पत्नी का शव फंदे से लटकता देखकर वह स्तब्ध रह गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

मौत की वजह स्पष्ट नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

शारदा देवी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हैदरगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: देशभक्ति के नारों के बीच सेवानिवृत्त होकर घर लौटे वीर सैनिक एवं घातक कमांडो का हुआ भव्य स्वागत, लखनऊ सीमा से गांव तक उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23262
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई