Barabanki

Barabanki: आधी रात को प्रेमी के घर पहुंची शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, ताला बंद कमरे में मिला खून से लथपथ शव

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में प्रेमी से मिलने आधी रात को उसके घर पहुंची गोरखपुर निवासी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

Barabanki प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची प्रेमिका की हत्या

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

गोरखपुर से आधी रात को प्रेमी से मिलने उसके घर आयी प्रेमिका को प्रेमी के परिजनों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार की भोर नित क्रिया से लौट कर आये प्रेमी ने प्रेमिका के रक्तरंजित शव को देख मसौली पुलिस को इसकी सूचना दी।जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारियो ने घटनास्थल का जायजा लिया वही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किये है।

 

प्रेमी के घरवालों ने की प्रेमिका की हत्या

मामला मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम शहाबपुर का है। जहां मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब हाइवे पर स्थित संदीप यादव पुत्र कमलेश यादव के घर के एक कमरे मे गोरखपुर निवासी 30 वर्षीय प्रेमिका ममता का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। इसकी सूचना फैलते ही अफरा-तफरी मच गयी। संदीप की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने आला अधिकारियो को सूचना देते हुए शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें  Success Story: बाराबंकी के लाल का कमाल, पहले ही प्रयास में IAS बने अभिजीत नंदन; UPSC CSE 2025 में AIR 294 हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

 

एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

इस सनसनीखेज हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किये तथा मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गयी।

शादी डाट काम से शुरु हुई थी प्रेमकथा

रिलायंस कम्पनी मे सिविल इंजीनियर ग्राम शहाबपुर निवासी संदीप यादव पुत्र कमलेश यादव की करीब डेढ़ वर्ष पूर्व शादी डॉट काम पर वात्सल्य पब्लिक स्कूल संगम चौराहा गोरखपुर निवासी ममता (30) पुत्री राजकिशोर से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों का प्रेम प्रसंग परवान चढा। सिविल इंजीनियर संदीप यादव अक्सर होटलों में कमरा लेकर अपनी प्रेमिका ममता के साथ राते गुजारने लगा।

शादी के बाद भी चलता रहा प्रेम-प्रसंग

लेकिन पारिवारिक दबाव के चलते संदीप की शादी गत 4 मई को ग्राम धौकलपुर की एक युवती से हो गयी, लेकिन अभी गौना नहीं हुआ था। वहीं ममता के घरवालों ने भी 26 जुलाई को उसकी शादी कर दी, लेकिन ससुराल जाने के बाद भी ममता व संदीप का प्रेमप्रसंग बना रहा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: गौतस्करों पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में शातिर आरोपी घायल, कई जिलों में दर्ज हैं मामले

 

आधी रात को प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका

बताया जा रहा है कि ममता के दबाव में ही संदीप एक सप्ताह पूर्व छुट्टी लेकर शहाबपुर स्थित अपने घर आया था। बीती आधी रात्रि ममता भी उसके घर पहुंच गई। ममता के आने पर संदीप के माता-पिता और चारों बहनों ने विरोध किया। स्थिति को संभालते हुए संदीप ने सुबह होते ही ममता को वापस भेजने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हो गया और सभी लोग सो गए।

 

ताला बंद कमरे में मिला खून से लथपथ शव

मंगलवार सुबह संदीप शौच के लिए घर से बाहर गया। लौटने पर जब उसने ममता को अपने बिस्तर पर नहीं पाया तो घर के बाहर आग के पास बैठी मां से पूछताछ की, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह घर के अंदर गया, जहां एक कमरे में ताला लगा हुआ था। ताला तोड़ने पर कमरे के अंदर ममता का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ईदगाह कमेटी की बैठक संपन्न, पीरबटावन ईदगाह में दो बार में अदा होगी ईद की नमाज; ईद को सादगी से मनाने और गरीबों का ख्याल रखने की अपील

 

घटना के बाद प्रेमी के परिजन फरार

घटना के बाद संदीप के पिता कमलेश, माता संतोष कुमारी तथा बहनें सुधा, निधि, मीरा और कंचन मौके से फरार हो गई। संदीप ने तत्काल 112 पर पीआरबी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत, तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने संदीप से पूछताछ शुरू कर दी है और विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें..

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?