Barabanki

Barabanki: ईदगाह कमेटी की बैठक संपन्न, पीरबटावन ईदगाह में दो बार में अदा होगी ईद की नमाज; ईद को सादगी से मनाने और गरीबों का ख्याल रखने की अपील

SHARE:

Barabanki: ईदगाह कमेटी की बैठक मुगल दरबार में आयोजित हुई।

कमेटी ने बताया कि पीरबटावन ईदगाह में ईद की पहली नमाज सुबह 8 बजे और दूसरी नमाज 8:45 बजे अदा की जाएगी।

बैठक में ईद को सादगी से मनाने और गरीबों का ख्याल रखने की अपील की गई।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 15 मार्च 2026

बाराबंकी शहर में ईद के मद्देनजर ईदगाह कमेटी की एक अहम बैठक मुगल दरबार में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत ईदगाह के इमाम मौलाना अबूजर साहब ने कुरान शरीफ की तिलावत के साथ की।

बैठक में कमेटी के सदर उमेर किदवई और सेक्रेटरी हाजी शहाब खालिद ने सभी पदाधिकारियों के साथ ईद की नमाज और तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि ईद की नमाज के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मूसलाधार बारिश के बीच DM ने निर्माणाधीन मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय का किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर BSA और अभियंता से मांगा स्पष्टीकरण

पीरबटावन ईदगाह में दो समय पर होगी ईद की नमाज

बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि शहर की प्रमुख पीरबटावन ईदगाह में ईद की पहली नमाज सुबह 8:00 बजे अदा की जाएगी, जबकि दूसरी नमाज 8:45 बजे होगी।

कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी लोगों से अपील की कि वे नमाज के दौरान अनुशासन बनाए रखें और ईद के त्योहार को शांति व भाईचारे के साथ मनाएं।

गरीबों का ख्याल रखने की अपील

बैठक के अंत में ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि ईद के मौके पर अपने आस-पड़ोस के जरूरतमंद और गरीब लोगों का भी विशेष ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अधिवक्ता शोएब किदवाई हत्याकांड से वकीलों में उबाल, 48 घंटे में गिरफ्तारी; नहीं तो बड़े आंदोलन का दिया अल्टीमेटम 

उन्होंने कहा कि अगर समाज के संपन्न लोग जरूरतमंदों की मदद करेंगे तो उनके घरों में भी ईद की खुशियां पहुंच सकेंगी और त्योहार का असली मकसद पूरा होगा।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

इस बैठक में ईदगाह कमेटी के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से इरफान कुरैशी, ताज बाबा राइन, हाजी इब्राहिम, आदिल अंसारी, मुजीबउद्दीन अंसारी, नसीम कीर्ति, मोहम्मद तैयब बब्बू, हाजी उसामा अंसारी, मोहम्मद आसिफ, रेहान अंसारी, सलमान अंसारी, मोहम्मद इमरान, अफसारूल नेता, अब्दुल हकीम, तरन्नुम जमाल और मोहम्मद आरिफ सहित कई अन्य सदस्य शामिल रहे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी के नंदना कलां में दबंगों का तांडव: विधवा महिला और बुजुर्ग सास को लाठी-डंडों से पीटा, बचाने दौड़े पुत्रों को भी किया लहूलुहान; केस दर्ज

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22883
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई