Barabanki

Barabanki News: बारा टोल प्लाजा पर खुलेआम गुंडागर्दी, हाईकोर्ट अधिवक्ता से मारपीट; वीडियो वायरल – 5 नामजद समेत 7 पर मुकदमा

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के हैदरगढ़ स्थित बारा टोल प्लाजा पर प्रयागराज हाईकोर्ट के अधिवक्ता से मारपीट का आरोप। वीडियो वायरल होने के बाद 5 नामजद समेत 7 टोल कर्मियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, अधिवक्ताओं में आक्रोश।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

लखनऊ–सुलतानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हैदरगढ़ क्षेत्र का बारा टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है। बुधवार दोपहर प्रयागराज हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता के साथ टोल कर्मचारियों द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद न सिर्फ सोशल मीडिया पर हलचल मच गई, बल्कि अधिवक्ताओं में भी भारी आक्रोश देखने को मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ जनपद निवासी एवं प्रयागराज हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता रत्नेश कुमार शुक्ला किसी मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में अपनी कार से लखनऊ जा रहे थे। जैसे ही वह हैदरगढ़ क्षेत्र के बारा टोल प्लाजा पर पहुंचे, टोल कर्मियों ने उनके फास्टैग में बैलेंस न होने की बात कही। इस पर अधिवक्ता ने नियमों के अनुसार नगद भुगतान कर आगे जाने की अनुमति मांगी, लेकिन इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: महिलाओं के लिए पिंक रोजगार मेला, 28 जनवरी को पटेल महिला पीजी कॉलेज में होगा आयोजन

 

मारपीट का वीडियो वायरल 

आरोप है कि देखते ही देखते कई टोल कर्मचारी एकत्र हो गए और अधिवक्ता के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अधिवक्ता को चोटें आईं और उनकी सोने की अंगूठी छीने जाने का भी आरोप लगाया गया है। पूरी घटना का किसी व्यक्ति द्वारा वीडियो बना लिया गया, जो बाद में सोशल मीडिया और अधिवक्ताओं के व्हाट्सऐप ग्रुप में तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

Barabanki News: बारा टोल प्लाजा पर खुलेआम गुंडागर्दी, हाईकोर्ट अधिवक्ता से मारपीट; वीडियो वायरल - 5 नामजद समेत 7 पर मुकदमा

हैदरगढ़ कोतवाली में जमकर नारेबाजी 

घटना की जानकारी मिलते ही हैदरगढ़ तहसील के अधिवक्ता बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए और टोल कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। कुछ समय के लिए थाना परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब एक हाईकोर्ट के वकील के साथ इस तरह की घटना हो सकती है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की क्या गारंटी है।

यह भी पढ़ें  15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन! बाराबंकी में कोचिंग संस्थानों की जांच, अधिकारियों ने बताया "ऑल इज वेल"; जमीनी हकीकत पर उठे सवाल

Barabanki News: बारा टोल प्लाजा पर खुलेआम गुंडागर्दी, हाईकोर्ट अधिवक्ता से मारपीट; वीडियो वायरल - 5 नामजद समेत 7 पर मुकदमा

टोल कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु मल्ल ने मौके पर पहुंचकर अधिवक्ताओं को शांत कराया और पीड़ित की तहरीर के आधार पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद और दो अज्ञात टोल कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट, हमला और लूट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Barabanki News: बारा टोल प्लाजा पर खुलेआम गुंडागर्दी, हाईकोर्ट अधिवक्ता से मारपीट; वीडियो वायरल - 5 नामजद समेत 7 पर मुकदमा

घटना के बाद कुछ अधिवक्ता बारा टोल प्लाजा भी पहुंचे और वहां विरोध दर्ज कराया। हालांकि वरिष्ठ अधिवक्ताओं और पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: नहर से बरामद हुआ घर से ससुराल जाने के लिए निकले युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?