Barabanki

Barabanki: पंडित सुंदरलाल दीक्षित की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, कवि सम्मेलन एवं खिचड़ी भोज का आयोजन, कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के हैदरगढ़ में मकर संक्रांति व स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल दीक्षित की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, कवि सम्मेलन, खिचड़ी भोज एवं कंबल वितरण का आयोजन। कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

मकर संक्रांति के पावन अवसर एवं हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल दीक्षित की तीसरी पुण्यतिथि पर बुधवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) भवन में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उनके सुपुत्र पंकज दीक्षित द्वारा किया गया, जिसमें श्रद्धांजलि सभा, कवि सम्मेलन, खिचड़ी भोज एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण जैसे सामाजिक कार्यक्रम शामिल रहे।

इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वतंत्र देव सिंह, राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, विधायक दिनेश रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, युवा भाजपा नेता सिद्धार्थ अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनील सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल दीक्षित के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में नवागत बीडीओ जितेंद्र कुमार का प्रधान संघ ने किया स्वागत, ग्राम पंचायतों के विकास को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

Barabanki: पंडित सुंदरलाल दीक्षित की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, कवि सम्मेलन एवं खिचड़ी भोज का आयोजन, कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल दीक्षित एक क्रांतिकारी, संघर्षशील और जनसेवा को समर्पित नेता थे। उन्होंने लोकतंत्र और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष किया और राजनीतिक जीवन में सादगी व ईमानदारी की मिसाल पेश की। उनके विचार और कार्य आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में समाजसेवी अमित सिंह, पंकज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मोहित मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश द्विवेदी, व्यापारी नेता राजकुमार रानू, कुशमेश चंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश अवस्थी, वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी नारायण साहू, पूर्व प्रधान प्रेम नारायण दीक्षित, नगर के प्रमुख व्यवसायी राजकुमार झुनझुनवाला, प्रधान लल्लन बाबू, जितेंद्र प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह, युवा नेता राहुल सिंह चौहान, शुभम त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बेसमेंट में चल रहे निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 अस्पताल सील; कई को थमाई गई नोटिस

कार्यक्रम के दौरान कवि सम्मेलन में कवियों ने देशभक्ति, सामाजिक सरोकार और स्वर्गीय दीक्षित के संघर्षपूर्ण जीवन पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कीं। वहीं खिचड़ी भोज और कंबल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki News: बारा टोल प्लाजा पर खुलेआम गुंडागर्दी, हाईकोर्ट अधिवक्ता से मारपीट; वीडियो वायरल – 5 नामजद समेत 7 पर मुकदमा

Read more

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में मेंथा टंकी ब्लास्ट से बड़ा हादसा: पिपरमिंट पिराई के दौरान धमाके में 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे, लखनऊ रेफर
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22881
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई