Barabanki

Barabanki: हाईवे किनारे और ढाबों के सामने बेतरतीब ढंग से खड़े 71 वाहनों का चालान, परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग का सख्त अभियान। एचएसआरपी, रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप व नो-पार्किंग उल्लंघन पर 72 वाहनों का चालान, 2 सीज।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बुधवार को जनपद बाराबंकी में हाईवे पर सख्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रवर्तन टीमों ने एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट), रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप और नो-पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

यह विशेष चेकिंग अभियान 8 जनवरी से 14 जनवरी तक चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्रीमती अंकिता शुक्ला और यात्री एवं मालकर अधिकारी रवि चंद्र त्यागी के नेतृत्व में टीमों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और अयोध्या-लखनऊ-बाराबंकी हाईवे पर सघन जांच की।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: शॉर्ट सर्किट से ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 2 किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार; स्कूल खाली कराया, लाखों का नुकसान

अभियान के दौरान हाईवे किनारे और ढाबों के सामने बेतरतीब खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 72 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 2 वाहनों को सीज किया गया। बिना एचएसआरपी, रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप न लगे वाहनों और नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के चालकों को सख्त हिदायत दी गई।

इसके साथ ही हाईवे पर स्थित ढाबा संचालकों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे सड़क किनारे या हाईवे पर वाहनों की पार्किंग न कराए, अन्यथा उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और दुर्घटनाओं से बचने के लिए जागरूक किया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki News: बारा टोल प्लाजा पर खुलेआम गुंडागर्दी, हाईकोर्ट अधिवक्ता से मारपीट; वीडियो वायरल – 5 नामजद समेत 7 पर मुकदमा

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki News: दो महीने से अटकी ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना, रामनगर के प्रशासकों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन; विकास कार्य ठप होने का आरोप
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?