Barabanki

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

SHARE:

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 13 जून 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर दादरा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

दादरा गांव के पास हुआ हादसा, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जैदपुर थाना क्षेत्र के सतावां गांव निवासी अतुल (20 वर्ष), सफदरगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी प्रवेश (18 वर्ष) तथा हरख क्षेत्र निवासी दीपू एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाराबंकी की ओर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी जिला पंचायत को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन, आमजन को बेहतर, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं मिलने की बढ़ी उम्मीद

बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक दादरा गांव के पास पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

फाइल फ़ोटो – प्रवेश और अतुल

अस्पताल में दो युवकों ने तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलने पर सफदरगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शराब ठेके के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, ज़ोरदार प्रदर्शन कर हटाने की दी चेतावनी

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने अतुल और प्रवेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दीपू का उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

फ़ोटो जिला अस्पताल में भर्ती दीपू

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गांवों में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जैसे ही हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों तक पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। दोनों युवकों की असमय मौत से गांवों में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर दुख और संवेदना का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पिता और चाचा गिरफ्तार

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान अली

बाराबंकी में बिजली विभाग की लापरवाही बनी मासूम की मौत का कारण: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, छत पर खेलते समय हुआ हादसा

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

18147
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई