Barabanki

बाराबंकी में चोरों का आतंक: 24 घंटे में मुंडेरी गांव में दूसरी बड़ी चोरी, ग्रामीण बोले- पुलिस गश्त सिर्फ फोटो शूट तक सीमित

SHARE:

बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरी गांव में 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है।

चोर लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए।

ग्रामीणों ने पुलिस गश्त को केवल फोटो शूट तक सीमित बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 13 जून 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की रात्रिकालीन गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्र के ग्राम मुंडेरी में 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी चोरी की वारदात सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की रात्रि गश्त केवल फोटो खिंचवाने और सोशल मीडिया पर प्रचार तक सीमित रह गई है, जबकि जमीनी स्तर पर अपराधियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है।

लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि चोर अब घरों के साथ-साथ खेतों और कृषि उपकरणों को भी निशाना बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मस्जिद में चोरी की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ

ताजा मामला ग्राम मुंडेरी का है, जहां चोरों ने शुक्रवार रात एक किसान के घर में घुसकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित रामनरेश यादव पुत्र बद्री यादव के अनुसार चोर घर के पीछे स्थित शौचालय की छत के रास्ते मकान की दूसरी मंजिल तक पहुंचे और अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

परिजनों ने बताया कि चोर घर में रखे लगभग 81 हजार रुपये नकद, सोने की दो अंगूठियां, एक जोड़ी कान के बाले, मंगलसूत्र, दो सोने के ओम लॉकेट तथा तीन जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया।

एक दिन पहले भी चोरों ने मचाया था तांडव

गौरतलब है कि इससे महज एक दिन पहले भी इसी गांव में चोरों ने किसान रामचंद्र के घर को निशाना बनाया था। उस घटना में चोर करीब 40 हजार रुपये नकद और कीमती आभूषण चोरी कर ले गए थे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: रेलवे ट्रैक पर मिला शिक्षक का शव, घटना से इलाक़े में फैली सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

इतना ही नहीं, गांव के बाहर स्थित खेतों में लगे कई किसानों के सिंचाई इंजनों को भी चोरों ने निशाना बनाया। ग्रामीणों के अनुसार रामपाल यादव, कन्धाई यादव, सुशील यादव, रामराज यादव और गुड्डू रावत के बोरिंग पर लगे पांच सिंचाई इंजनों को क्षतिग्रस्त कर चोरी का प्रयास किया गया था।

लगातार हो रही घटनाओं ने क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर उठाए सवाल

लगातार हो रही चोरियों से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त का कोई असर दिखाई नहीं देता।

ग्रामीणों का कहना है कि जब एक ही गांव में 24 घंटे के भीतर दो बड़ी चोरियां हो सकती हैं, तो यह सुरक्षा व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। लोगों का आरोप है कि पहली घटना के बाद यदि पुलिस सक्रियता दिखाती तो दूसरी वारदात रोकी जा सकती थी।

यह भी पढ़ें  योगी कैबिनेट का विस्तार: राजभवन में 8 मंत्रियों ने ली शपथ, भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री

बढ़ती घटनाओं से दहशत में ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के कारण लोग रात भर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। किसानों को अपने घरों के साथ-साथ खेतों और कृषि उपकरणों की भी चिंता सता रही है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में प्रभावी गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी करने और चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।

रिपोर्ट – अनूप सिंह 

बाराबंकी पुलिस की इंसानियत बनी मिसाल: 24 घंटे से भटक रहे 11 वर्षीय मासूम को परिजनों से मिलाया, पुलिसकर्मियों ने अपने पैसे से दिलाए कपड़े; घर लौटने का दिया किराया

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

9695
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?