Barabanki

Barabanki: नगर कोतवाली इलाके में ट्रेन के आगे कूदी अज्ञात युवती, दर्दनाक मौत, घटना से इलाक़े में फैली सनसनी

SHARE:

Barabanki: नगर कोतवाली क्षेत्र में देर रात हुई घटना, मृतका की शिनाख्त के प्रयास में जुटी जीआरपी

सफेदाबाद में रेलवे ट्रैक पर 25 वर्षीय अज्ञात युवती की ट्रेन से कटकर मौत।

जीआरपी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। इलाके में मचा हड़कंप।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 26 फ़रवरी 2026

बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सफेदाबाद में बुधवार देर रात एक 25 वर्षीय अज्ञात युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

 

कोका-कोला फैक्ट्री के पीछे रेलवे ट्रैक के किनारे मिली लाश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सफेदाबाद स्थित कोका-कोला फैक्ट्री के पीछे रेलवे ट्रैक किलोमीटर संख्या 1073/2223 के बीच लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला।

यह भी पढ़ें  Barabanki: कांशीराम जयंती पर बाराबंकी में गरजे चंद्रशेखर आजाद, बोले – बीजेपी छोड़ किसी भी दल से गठबंधन को तैयार

बताया जा रहा है कि युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी लोको पायलट द्वारा कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद कंट्रोल रूम ने यूपी 112 और जीआरपी को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस, पहचान के प्रयास

ग्रामीणों से कराई गई शिनाख्त, नहीं मिली सफलता

सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस और जीआरपी टीम मौके पर पहुंची। युवती लाल रंग की सलवार-कुर्ती और गुलाबी-सफेद रंग का स्वीट पहने हुई थी।

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट समेत 6 मांगो को लेकर जिला बार ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

इसके बाद जीआरपी ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।

आसपास के थानों से संपर्क

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के थानों से संपर्क कर अज्ञात युवती की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही गुमशुदगी के मामलों का मिलान भी किया जा रहा है।

घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें  Barabanki News: सरकारी स्कूल की लाइब्रेरी में निकला सांप, मची अफरा-तफरी; वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22783
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई