Barabanki

बाराबंकी में 24 घंटे के भीतर दूसरी अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

बाराबंकी में 24 घंटे के भीतर दूसरी अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

देवा थाना क्षेत्र के उमरी जंगल के बाद अब सफदरगंज की कल्याणी नदी में 40 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 22 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में अज्ञात महिलाओं के शव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। देवा थाना क्षेत्र के उमरी जंगल में 24 घंटे पहले मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी थी कि शुक्रवार को सफदरगंज थाना क्षेत्र में कल्याणी नदी से एक और अज्ञात महिला का शव बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने लोगों में दहशत बढ़ा दी है, वहीं पुलिस कई एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।

कल्याणी नदी में उतराता मिला महिला का शव

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह थाना सफदरगंज और कस्बा क्षेत्र के पास बह रही कल्याणी नदी में ग्रामीणों ने एक महिला का शव उतराता देखा। शव दिखाई पड़ते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में 3 वर्षीय मासूम का शव नहर में मिला: दो दिन से लापता था मासूम, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

सूचना मिलते ही सफदरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

24 घंटे पहले देवा के जंगल में मिला था पहला शव

गौरतलब है कि 21 मई को देवा थाना क्षेत्र के उमरी जंगल में करीब 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। उस मामले में भी पुलिस अब तक महिला की पहचान नहीं कर सकी है। लगातार दूसरे दिन एक और महिला का शव मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: धूमधाम से मनाया गया खालसा सृजना दिवस बैसाखी पर्व, 21 प्रबुद्धजन हुए सम्मानित

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार अज्ञात महिलाओं के शव मिलने की घटनाएं चिंता का विषय हैं और इससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कई दिन पुराना बताया जा रहा शव

सफदरगंज थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि कल्याणी नदी से बरामद महिला का शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

पुलिस आसपास के थानों में महिला की फोटो भेजकर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही सोशल मीडिया और गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: महमूदाबाद लखनऊ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ़्तार कार; पांच लोग गंभीर रूप से घायल

लगातार मिल रहे शवों से बढ़ी चिंता

बाराबंकी में लगातार अज्ञात महिलाओं के शव मिलने से लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इन महिलाओं की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या इन घटनाओं के पीछे कोई संगठित अपराध या अन्य आपराधिक एंगल तो नहीं है।

फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है और शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

5468
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई