Barabanki

Barabanki: पंचायत चुनाव से पहले एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने दौड़ाई तबादला एक्सप्रेस, कई थाना प्रभारी हुए इधर से उधर

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी में पंचायत चुनाव से पहले एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। 11 थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था मजबूत करने की कवायद।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

आगामी पंचायत चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से बाराबंकी पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, प्रशासनिक कार्यों को सुचारु बनाए रखने और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस दौड़ाई है।

गुरुवार 08 जनवरी 2026 की देर रात जारी आदेश के तहत 11 निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन तबादलों में कई थानों के प्रभारी निरीक्षक, अपराध शाखा, स्वाट टीम और विशेष जांच प्रकोष्ठ से जुड़े अधिकारी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: रिहायशी जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन घायल, तीन की हालत गंभीर
प्रमुख तबादले इस प्रकार है:
  • निरीक्षक अनिल सिंह को थाना कुर्सी हटाकर अपराध शाखा प्रभारी नियुक्त किया गया है।
  • निरीक्षक कृष्णकांत सिंह को थाना सुबेहा से हटाकर थाना कुर्सी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
  • निरीक्षक यशकांत सिंह को डीसीआरबी से हटाकर सुबेहा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला को टिकैतनगर से हटाकर थाना रामसनेही घाट की जिम्मेदारी दी गई है।
  • निरीक्षक संजीत कुमार सोनकर को फतेहपुर से हटाकर एसटी/एसजेपीयू/विशेष जांच प्रकोष्ठ भेजा गया है।
  • निरीक्षक अमित प्रताप सिंह को मसौली से हटाकर थाना फतेहपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
  • निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी को स्वाट टीम से हटाकर थाना मसौली की कमान सौंपी गई है।
  • निरीक्षक मनोज कुमार सोनकर को दरियाबाद से हटाकर थाना बड्डूपुर भेजा गया है।
  • निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार को एसटी/एसजेपीयू/विशेष जांच प्रकोष्ठ से हटाकर थाना दरियाबाद का प्रभारी बनाया गया है।
  • उप निरीक्षक मनोज कुमार को बड्डूपुर से हटाकर थानाध्यक्ष टिकैतनगर नियुक्त किया गया है।
  • उप निरीक्षक अंकित त्रिपाठी को रामसनेही घाट से हटाकर प्रभारी स्वाट टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें  Barabanki News: देवां फिशरीज में हुई लाखों की डकैती का पर्दाफाश, 8 शातिर लुटेरे गिरफ्तार; हथियार व नकदी बरामद

 

पुलिस प्रशासन का पक्ष

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह सभी तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य पंचायत चुनाव से पहले जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना और पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करना है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी डीएम का जाम पर बड़ा एक्शन: खुद सड़कों पर उतर कर लिया जायजा, E-Rickshaw, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर यातायात प्रभारी को लगाई फटकार 

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22897
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई