Barabanki

Barabanki: बंपर पर लटके युवक को लेकर हाईवे पर 2 KM तक दौड़ता रहा डीसीएम वाहन, सीसीटीवी में क़ैद हुई रौंगटे खड़े करने वाली तस्वीरें 

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना अंतर्गत अहमदपुर चौकी क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर ओवरटेक को लेकर हुए विवाद के बाद बंपर पर लटके युवक को लेकर डीसीएम वाहन 2 किलोमीटर तक दौड़ता रहा। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से 

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

यूपी के बाराबंकी ज़िले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ओवरटेक को लेकर कार चालक व डीसीएम चालक के बीच कहासुनी हो गई। डीसीएम टोल प्लाजा पर रुकी तो पीछे से कार चालक भी आ धमका। उसने डीसीएम का गेट खोल कर ड्राइवर को मारने का प्रयास किया, लेकिन डीसीएम चालक ने गेट अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद कार चालक डीसीएम के अगले बंपर पर चढ़ गया और हाथ में पहने कड़े से शीशा तोड़ने का प्रयास करने लगा। इसी बीच चालक ने डीसीएम बढ़ा दी और करीब दो किलोमीटर तक बंपर पर युवक को लटका कर दौड़ता रहा।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी के निंदूरा ब्लॉक में नोडल अधिकारी का सघन निरीक्षण, स्कूल से स्वास्थ्य केंद्र तक परखी व्यवस्थाएं; बंद कमरे में समीक्षा बैठक पर उठे सवाल

 

ओवरटेक को लेकर अर्टिगा और डीसीएम चालक के बीच हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, यह मामला लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा का है। जहां शनिवार रात करीब आठ बजे लखनऊ की ओर जा रही अर्टिगा कार व डीसीएम चालक के बीच ओवरटेक को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद डीसीएम चालक तेजी से वाहन लें आगे निकल गया।

 

अहमदपुर टोल प्लाजा की लेन नंबर 3 का मामला 

जब डीसीएम अहमदपुर टोल प्लाजा के लेन नंबर तीन पर पहुंची तो पीछे से अर्टिगा कार भी आ गई। कार चालक ने उतरकर गाली-गलौज करते हुए डीसीएम चालक राम किशन पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे वो घायल हो गया। फिर कार चालक डीसीएम के बंपर पर चढ़ा और हाथ में पहने कड़े से शीशा तोड़ने का प्रयास करने लगा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलटी तेज़ रफ़्तार कार, बेगमगंज निवासी दो युवकों की दर्दनाक मौत

 

2 किमी तक डीसीएम के बंपर पर लटका रहा युवक

इतने में टोल का गेट खुला और डीसीएम चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया। हाईवे पेट्रोलिंग ने पीछा कर डीसीएम को रोकने का प्रयास किया, लेकिन डीसीएम की स्पीड ज्यादा थी। करीब दो किलोमीटर तक वो कार चालक को बंपर पर लटका कर डीसीएम दौड़ाता रहा। बघौरा के पास जाकर उसने डीसीएम को रोका, तब जाकर बंपर पर लटके कार चालक को उतारा जा सका।

 

नशे में धुत मिले दोनों वाहनों के चालक 

घटना की सूचना पर अहमदपुर चौकी पुलिस डीसीएम व कार चालक को पकड़कर चौकी ले गई तो पता चला कि दोनों वाहन के चालक नशे में थे। चौकी प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि दोनों चालक शराब के नशे में थे। घायल डीसीएम चालक का प्राथमिक उपचार करवाकर दोनों को चेतावनी देकर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: सरकारी स्कूल की टीचर ने संदिग्ध हालात में लगाई फांसी, प्रिंसिपल ऑफिस में लटका मिला शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?