Barabanki

Barabanki News: भाकियू नेता पर जबरन दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप, कार्रवाई न होने से दहशत में पीड़िता, सीएम योगी से मांगा इंसाफ

SHARE:

Barabanki News:

देवा थाना क्षेत्र में युवती ने किसान नेता और उसके साथी पर यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए। एक आरोपी जेल में, दूसरे पर कार्रवाई न होने से पीड़िता दहशत में।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 02 फरवरी 2026

राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र से गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। लगभग चार वर्ष पहले अपने परिवार के साथ देवा आई एक युवती ने इलाके के एक चर्चित किसान नेता और इसके साथी पर यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

 

मकान के सौदे के दौरान हुई जान-पहचान

मूल रूप से झारखंड प्रांत की निवासी पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2021 में उसके पिता ने देवा कस्बे के मोहल्ला शेख में एक मकान खरीदा था। यह सौदा देवा कस्बे के मोहल्ला कसाई निवासी शहंशाह पुत्र राजू के माध्यम से हुआ था। आरोप के अनुसार मकान की कुल कीमत में से आठ लाख रुपये मकान मालिक के पुत्र के बैंक खाते में जमा किए गए, जबकि शेष दस लाख रुपये शहंशाह को नकद दिये गये।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: दिव्यांग नाबालिग से छेड़छाड़, सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीरें कैद; कार्रवाई न होने से पुलिस पर उठे गंभीर सवाल
Barabanki News: भाकियू नेता पर जबरन दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप, कार्रवाई न होने से दहशत में पीड़िता, सीएम योगी से मांगा इंसाफ
फ़ोटो: आरोपी शहंशाह और वसीम अहमद महतो
जबरन दुष्कर्म कर बनाया वीडियो 

मकान खरीदने के बाद पीड़िता अपने माता पिता के साथ वही रहने लगी। इसी दौरान शहंशाह और उसका साथी वसीम अहमद महतो—जो भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का युवा जिलाध्यक्ष बताया जा रहा है—का घर आना-जाना बढ़ गया। पीड़िता का कहना है कि शहंशाह ने उसे शादी का झांसा देकर शोषण किया और बाद में माता-पिता की अनुपस्थिति में उसके साथ जबरदस्ती की गई। आरोप है कि दुष्कर्म के दौरान वीडियो बनाकर उसे लगातार धमकाया और ब्लैकमेल किया गया।

 

शिकायत पर परिणाम भुगतने की धमकी 

पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने अपनी कथित राजनीतिक और सामाजिक पहुंच का हवाला देते हुए उसे डराया कि अगर उसने किसी को बताया या पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Barabanki News: भाकियू नेता पर जबरन दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप, कार्रवाई न होने से दहशत में पीड़िता, सीएम योगी से मांगा इंसाफ
फ़ोटो: पुलिस अधिकारियों के साथ आरोपी वसीम महतो
देवा थाना पुलिस पर गंभीर आरोप

लगातार दबाव और धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने 19 जनवरी 2026 को देवा थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में शहंशाह को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन आरोपी किसान यूनियन के नेता वसीम अहमद महतो के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने का आरोप पीड़िता ने लगाया है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: विधायक प्रतिनिधि ने पूजन और मंत्रोच्चार के साथ किया शिव-शक्ति द्वार का शिलान्यास

जबकि पीड़िता का दावा है कि न्यायालय में दिये अपने 164 के कलमबंद बयान में उसने अपने साथ घटी पूरी घटना बताई थी और वसीम महतो का नाम भी दर्ज कराया था।

 

लगातार मिल रही धमकियों से दहशत में पीड़िता 

पीड़िता का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है और अपने गुर्गों के साथ मिलकर उस पर समझौते का दबाव बना रहा है। धमकियों के चलते वह बेहद डरी-सहमी है और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। इसी कारण उसे अपना घर छोड़कर इधर-उधर रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार 

देवा पुलिस की कार्यशैली से निराश पीड़िता ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की मांग की। मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि यदि उसे न्याय और सुरक्षा नहीं मिली तो वह किसी भी हद तक जाने (आत्महत्या तक करने) को मजबूर हो सकती है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: सागर इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय इलेक्ट्रिकल सेफ्टी वर्कशॉप आयोजित, 450 से अधिक विद्युत कर्मियों ने लिया प्रशिक्षण

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रदेश की बहन-बेटियों की इज्जत पर हाथ डालने वालों के लिए नरक का टिकट कटाने का दंभ भरने वाले मुख्यमंत्री की पुलिस इस गंभीर आरोप पर कितनी तेजी और निष्पक्षता से कार्रवाई करती है, ताकि पीड़िता को न्याय और सुरक्षा मिल सके।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

846
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?