Barabanki

Barabanki News: ग्राम देवरा में बाबू रामचंद्र बख्श सिंह की मूर्ति का अनावरण, सपा नेताओं में जरूरतमंदों को बांटे कंबल

SHARE:

Barabanki News:

ग्राम देवरा में पूर्व विधायक व एमएलसी स्वर्गीय बाबू रामचंद्र बख्श सिंह की मूर्ति का अनावरण हुआ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए गए।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। 01 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के निंदूरा ब्लॉक स्थित ग्राम देवरा में जननायक, लोकप्रिय पूर्व विधायक एवं पूर्व एमएलसी कामरेड स्वर्गीय बाबू रामचंद्र बख्श सिंह की प्रतिमा का अनावरण एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने की, जबकि मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने अपने करकमलों से मूर्ति का अनावरण किया।

 

वरिष्ठ नेताओं की रही विशेष उपस्थिति

स्वर्गीय बाबू रामचंद्र बख्श सिंह के सुपुत्र एवं समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा “बबलू” द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश कुमार वर्मा, विधायक गौरव रावत, पूर्व एमएलसी राजेश यादव ‘राजू’, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, चेयरमैन शीला सिंह वर्मा तथा पूर्व विधायक रतन लाल राव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: रिलायंस फैक्ट्री में 'मजाक' बना मौत का कारण! एयर प्रेशर पाइप से शरीर में हवा भरने का आरोप, 4 दिन बाद मजदूर की मौत

 

बाबू रामचंद्र बख्श सिंह को बताया जनसंघर्षों का प्रतीक

जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि

“बाबू रामचंद्र बख्श सिंह केवल एक नेता नहीं बल्कि जननायक थे। उन्होंने बाराबंकी सदर सीट से तीन बार विधायक और एक बार एमएलसी के रूप में जनता की सेवा की। उनकी लोकप्रियता संघर्ष, ईमानदारी और आम जनमानस से सीधे जुड़ाव का परिणाम थी। कम्युनिस्ट विचारधारा के देश के चुनिंदा नेताओं में उनका स्थान था। वे गरीबों और मजलूमों के लिए स्वयं अधिकारियों के दफ्तर पहुंच जाते थें”

उन्होंने स्वर्गीय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पुत्रों अनिल कुमार सिंह एवं अजय वर्मा ‘बबलू’ को इस आयोजन के लिए बधाई दी।

 

जनसेवा के कार्य आज भी जनता के दिलों में जीवित

कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी के कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि बाबू रामचंद्र बख्श सिंह द्वारा किए गए जनहित के कार्य आज भी जनता के दिलों में जीवित है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।

यह भी पढ़ें  Barabanki Politics: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सपा में मची भगदड़, पूर्व ब्लॉक प्रमुख तालिब नजीब उर्फ कोकब बसपा में शामिल

 

भावुक हुए अजय वर्मा ‘बबलू’

अंत में कार्यक्रम संयोजक अजय वर्मा ‘बबलू’ ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह का क्षण उनके लिए अत्यंत भावुक है।

“अपने पिता की स्मृति में यह छोटा सा प्रायस सूरज को चिराग़ दिखाने जैसा है। मै सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।”

 

इस दौरान अतिथियों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया तथा सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

 

बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे मौजूद

मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी अरविंद यादव,
पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह वर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, फैजान किदवई, पंडित राजनाथ शर्मा, अविरल सिंह, विवेकानंद पाण्डेय, तालिब नज़ीब कोकब, संतोष वर्मा, हाफिज भारती, पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा, कुसुम लता रावत, बार अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह वर्मा, हशमत अली गुड्डू, लल्लन वर्मा, तारिक किदवई, हुमायूं नईम खान, संजय सिंह, चौधरी अदनान, रेहान कामिल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करते थे वारदात! बाराबंकी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, किराना स्टोर चोरी का खुलासा

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22924
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई