Barabanki

Barabanki News: तालाब में डूबने से सवा दो साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

Barabanki News

घुंघटेर थाना क्षेत्र में घर के पास स्थित तालाब में डूबने से सवा दो साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, गांव में शोक की लहर है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। 31 जनवरी 2026

बाराबंकी जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां सवा दो साल के मासूम बच्चे की घर के पास स्थित तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वही परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रामपुर निवासी पवन कुमार के घर से कुछ ही दूरी पर एक तालाब स्थित है। शनिवार को उनका सवा दो साल का पुत्र आर्यनराज घर के बाहर खेलते-खेलते अनजाने में तालाब तक पहुंच गया और उसमें गिर गया। पानी में डूबने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अधिवक्ता शोएब किदवाई हत्याकांड से वकीलों में उबाल, 48 घंटे में गिरफ्तारी; नहीं तो बड़े आंदोलन का दिया अल्टीमेटम 

 

तालाब किनारे पहुंची मां ने देखा बच्चे का शव

कुछ समय बाद जब पवन कुमार की पत्नी कपड़े धोने के लिए तालाब के किनारे पहुंची, तो उन्होंने अपने बेटे का शव पानी में उतराता देखा। यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में बच्चे को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शिकायत से नाराज़ दबंगों ने होटल में घुसकर पीटा, रिवॉल्वर लहराकर दी जान से मारने की धमकी; दहशत में परिवार
Barabanki News: तालाब में डूबने से सवा दो साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
फाइल फ़ोटो: आर्यनराज
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही घुंघटेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घुंघटेर थाना प्रभारी बेचू सिंह यादव के अनुसार, मामला प्रथम दृष्टया दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Barabanki News: तालाब में डूबने से सवा दो साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई मासूम के साथ हुए इस हादसे से स्तब्ध है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, जेब से मिला बादशाह नगर से रफी नगर का टिकट

रिपोर्ट – ललित राजवंशी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22924
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई