Barabanki

बाराबंकी में खेत की आग बुझाते समय दर्दनाक हादसा: गंभीर रूप से झुलसा 65 वर्षीय बुजुर्ग, इलाज के दौरान मौत से गांव में शोक

SHARE:

बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के नीमामऊ गांव में खेत में लगी आग बुझाते समय 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए।

लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, घटना से गांव में शोक की लहर है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 19 अप्रैल 2026

बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीमामऊ गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रविवार सुबह खेत में निकले अपशिष्ट (कचरे) में अचानक आग लग गई, जिसे बुझाने के प्रयास में एक बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गए।

आग की लपटों में घिरकर गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नीमामऊ मजरे पलिया निवासी 65 वर्षीय हीरालाल पुत्र मेड़ू खेत में लगी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वह आग की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में ट्री गार्ड निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप: शिकायत के बाद लीपापोती में जुटे जिम्मेदार, पीली ईंट, घटिया सामग्री को गेरू पुताई से छिपाने की कोशिश!
सीएचसी से लखनऊ रेफर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैदरगढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान हीरालाल ने दम तोड़ दिया।

गांव में शोक की लहर, परिवार में मचा कोहराम

बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज मिश्रा ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में मां की चीखों से गूंजा घर: ‘लव मैरिज’ के 6 साल बाद युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी और ससुराल पर हत्या का आरोप
खेतों में आग से सावधानी बरतने की जरूरत

यह घटना एक बार फिर आगजनी के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर करती है। खेतों में अपशिष्ट जलाने के दौरान सुरक्षा उपायों की अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
बाराबंकी में अवैध खनन का कहर: धूल-मिट्टी उड़ाते ओवरलोड डंपरों से टूट रहीं सड़कें, स्कूली बच्चों और राहगीरों की जान पर बन आई

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki News: त्रिवेदीगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी! दोपहर में बंद मिले PHC और आयुष्मान हेल्थ सेंटर, मरीज लौटे बैरंग
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22837
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई