Barabanki

बाराबंकी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की जलकर मौत: घटना के समय घर में अकेली थी मृतका, इलाके में फैली सनसनी

SHARE:

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर दादरा गांव में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई।

घटना के समय महिला घर में अकेली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 15 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिर्जापुर मजरे दादरा में शुक्रवार की भोर एक 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। घर से तेज धुआं निकलता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां महिला का शव बुरी तरह जला हुआ मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शादी समारोह से छात्र की बाइक चोरी, CCTV में क़ैद हुए चोर; फिर भी सुराग नहीं लगा सकी पुलिस

घर से उठता धुआं देखकर पहुंचे ग्रामीण

जानकारी के अनुसार मिर्जापुर दादरा निवासी अनुप कुमार लखनऊ के चिनहट स्थित एस ए मेडिकल गैस एजेंसी में कार्यरत हैं। उनकी 25 वर्षीय पुत्री प्रीति और 20 वर्षीय पुत्र शिवम शहर के लखपेड़ाबाग क्षेत्र में रहते हैं।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे अनुप कुमार की पत्नी गीता घर में अकेली थीं। इसी दौरान घर से तेज धुआं निकलता देख ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक गीता की आग में जलकर मौत हो चुकी थी।

मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात आई सामने

ग्रामीणों के अनुसार मृतका गीता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उनका इलाज भी चल रहा था। हालांकि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दलित परिवार पर दबंगों का खूनी हमला: प्लॉट विवाद में महिला समेत पूरे परिवार को लाठी-डंडों और धारदार हथियार से पीटा, कई गंभीर घायल

सूचना मिलने पर सफदरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

सफदरगंज थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि 50 वर्षीय महिला की जलकर मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बहुचर्चित लूटकांड का खुलासा: महिला से लूट करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, सोने का झुमका और नकदी बरामद

गांव में बना हुआ है शोक का माहौल

महिला की अचानक हुई दर्दनाक मौत के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीण घटना को लेकर स्तब्ध हैं और पुलिस जांच के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22985
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?