Barabanki

बाराबंकी की रामनगर तहसील में भव्य शपथ ग्रहण समारोह: तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, न्याय व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

SHARE:

बाराबंकी की रामनगर तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।

न्यायिक अधिकारियों, पूर्व विधायक और अधिवक्ताओं ने बार-बेंच समन्वय व सुलभ न्याय व्यवस्था पर जोर दिया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 15 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की रामनगर तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को तहसील जनसभागार में वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित युगल किशोर मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने, बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा वादकारियों को सुलभ न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि ने सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने पर दिया जोर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय रविंद्र कुमार रावत ने कहा कि अधिवक्ता समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और वादकारियों को सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका होती है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में राजस्व विभाग का हैरतअंगेज कारनामा: गलत एंट्री से किसान की जमीन पर कब्जे का खतरा, 2 महीने से न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित  

उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था तभी मजबूत होगी जब बार और बेंच मिलकर कार्य करेंगे तथा आम लोगों को समय पर न्याय उपलब्ध कराया जाएगा।

पूर्व विधायक ने नए चैंबर और सभागार निर्माण का दिया आश्वासन

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी अधिवक्ता आपसी तालमेल और सहयोग से पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करें।

उन्होंने चुनाव हारने वाले अधिवक्ताओं का भी मनोबल बढ़ाने की बात कही। साथ ही वकीलों के लिए नए चैंबर निर्माण का प्रस्ताव भेजने और तहसील बार के प्रस्ताव पर अधिवक्ताओं के लिए एक सभागार निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया।

बार और बेंच के समन्वय से मिलेगी न्याय व्यवस्था को मजबूती

उप जिलाधिकारी आनंद तिवारी ने कहा कि बार एवं बेंच के आपसी समन्वय से दूर-दराज से आने वाले वादकारियों को न्याय पाने में सहूलियत मिलेगी।

यह भी पढ़ें  'अमीरों को बता दो, अब गरीब राज करेंगे' : फतेहपुर में गरजे सांसद चंद्रशेखर आजाद, 2027 में सत्ता परिवर्तन का किया दावा

वहीं अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ताओं को न्यायिक व्यवस्था के साथ बेहतर तालमेल बनाकर अधिक से अधिक पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करना चाहिए।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जताया आभार

नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिव प्रकाश अवस्थी और महामंत्री कमलापति तिवारी ने कहा कि अधिवक्ताओं ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना है, उस भरोसे पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और न्यायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।

बड़ी संख्या में अधिवक्ता और गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन रामकुमार सोनी ने किया। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी, जिला बार के कार्यवाहक अध्यक्ष रितेश मिश्रा, सिरौली गौसपुर के काशी प्रसाद द्विवेदी, श्रवण सिंह, सुरेश चंद्र मिश्र, बी डी खान सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में सरयू नदी में उतराता मिला अधेड़ का शव: शुक्रवार रात से चल रहा था लापता, परिवार में मचा कोहराम

समारोह में नगर अध्यक्ष रामशरण पाठक, देवी प्रसाद मिश्र, तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, राम मोहन शुक्ला, राज किशोर रावत, अनिल दीक्षित, सतीश चंद्र शुक्ला, अंगद शुक्ला, राकेश कांत मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, गिरजा शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

13152
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई