Barabanki

बाराबंकी में मेंथा टंकी के पास मिला युवक का शव: घटना के बाद गांव में चर्चाओं का दौर, पुलिस मामले की जांच में जुटी

SHARE:

बाराबंकी के घु़ंघटेर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव में मेंथा टंकी पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान दीवान चंद्र उर्फ दानी के रूप में हुई है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 15 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के घु़ंघटेर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजौली गांव के बाहर शुक्रवार शाम एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गांव के बाहर खेतों में लगी मेंथा की टंकी पर शव पड़े होने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी परशुराम के खेत में मेंथा की टंकी लगी हुई है। शुक्रवार शाम जब ग्रामीण खेतों से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी नजर टंकी के पास पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: सागर इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय इलेक्ट्रिकल सेफ्टी वर्कशॉप आयोजित, 450 से अधिक विद्युत कर्मियों ने लिया प्रशिक्षण

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की कराई पहचान

सूचना मिलते ही घु़ंघटेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने शव की पहचान गांव निवासी दीवान चंद्र उर्फ दानी पुत्र राजाराम (45 वर्ष) के रूप में की।

घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें  सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनवर खान पर रेप का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और धमकी देने का मामला दर्ज

मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा मृतक

थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था और अक्सर गांव में इधर-उधर घूमता रहता था। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की जांच की जाएगी।

घटना के बाद गांव में चर्चाओं का दौर

गांव के बाहर खेत में युवक का शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ग्रामीण घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जता रहे हैं, हालांकि पुलिस फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में 12 लाख की बड़ी चोरी: अलमारी का लॉक तोड़कर जेवरात और नगदी उठा ले गए अज्ञात चोर, पुलिस ने जताई पारिवारिक विवाद की आशंका

रिपोर्ट – ललित राजवंशी 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

4839
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई