Barabanki

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनवर खान पर रेप का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और धमकी देने का मामला दर्ज

SHARE:

यूपी के गोंडा निवासी सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनवर खान पर रेप, धमकी और जबरन गर्भपात का आरोप।

मुंबई के सहर थाने में FIR दर्ज, आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

Barabanki

लखनऊ, उत्तर प्रदेश| 03 मई 2026

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनवर खान पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला की शिकायत के आधार पर मुंबई के सहर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ रेप, धमकी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़िता, जो विदेश मंत्रालय में कार्यरत बताई जा रही है, ने आरोप लगाया है कि अनवर खान ने शादी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि आरोपी ने भरोसा दिलाकर लंबे समय तक उनका शोषण किया।

बंदूक की नोक पर धमकी, वायरल करने की दी चेतावनी

पीड़िता के मुताबिक, जब उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो अनवर खान ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने बंदूक की नोक पर डराया और निजी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में ट्री गार्ड निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप: शिकायत के बाद लीपापोती में जुटे जिम्मेदार, पीली ईंट, घटिया सामग्री को गेरू पुताई से छिपाने की कोशिश!

महिला ने यह भी दावा किया है कि आरोपी के कारण वह गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद अनवर खान ने उस पर गर्भपात का दबाव बनाया और खुद दवाएं लाकर दीं।

किन धाराओं में दर्ज हुआ केस?

पीड़िता की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 69, 89, 115(2), 351(2) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने केस को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव था आरोपी, अब फरार

रिपोर्ट के अनुसार, अनवर खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता था और इंस्टाग्राम पर उसके करीब 2.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: रमज़ान, होली और ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, सीओ गरिमा पंत ने पुलिस फोर्स के साथ निकाला रूट मार्च

वह रोज़ाना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगी गाड़ियों, ब्रांडेड कपड़ों और दिखावटी रुतबे से जुड़ी रील्स पोस्ट करता था, जिससे उसकी एक खास इमेज बनी हुई थी।

हालांकि, जैसे ही उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ, उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर अचानक सन्नाटा छा गया। केस दर्ज होने के बाद से उसने कोई नई रील या पोस्ट साझा नहीं की है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी फिलहाल फरार है और मुंबई पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का क्या कहना है?

मुंबई पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और सभी आरोपों की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और तकनीकी साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: लोहे के पैनलों से लदा ट्रेलर पलटा, चालक समेत दो घायल; यातायात रहा प्रभावित

रिपोर्ट – नौमान माजिद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

18134
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई