Barabanki

Barabanki News: मिशन शक्ति टीम का सराहनीय कार्य, 16 वर्षीय किशोरी को परिजनो से मिलाया; रेलवे स्टेशन पर परिवार से बिछड़ गई थी किशोरी

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर परिजनों से बिछड़ी असम की 16 वर्षीय किशोरी को कोतवाली नगर पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने सकुशल खोजकर परिवार से मिलाया। पढ़ें पूरी खबर।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 17 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर उस समय मानवीय संवेदनाओं की मिसाल देखने को मिली, जब अपने परिजनों से बिछड़ी असम की 16 वर्षीय किशोरी को थाना कोतवाली नगर पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल खोज निकाला। पुलिस ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए किशोरी की पहचान स्थापित की और उसके परिजनों से संपर्क कर सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। बेटी को सकुशल पाकर परिजनों ने बाराबंकी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

लखनऊ से असम जा रही ट्रेन में परिवार से बिछड़ गई थी किशोरी

पुलिस के अनुसार शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग किशोरी के अपने परिजनों से बिछड़ जाने की सूचना प्राप्त हुई। बताया गया कि किशोरी अपने परिवार के साथ लखनऊ से असम जाने वाली ट्रेन में यात्रा कर रही थी, लेकिन किसी कारणवश रेलवे स्टेशन पर अपने परिजनों से अलग हो गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पत्नी से विवाद के बाद निजी चिकित्सक की संदिग्ध मौत, कमरे में मफलर के फंदे से लटका मिला शव; गांव में हड़कंप

सूचना मिलते ही थाना कोतवाली नगर पुलिस की मिशन शक्ति टीम तत्काल मौके पर पहुंची और किशोरी को सुरक्षित संरक्षण में लिया।

मिशन शक्ति टीम ने सहानुभूतिपूर्वक पूछताछ कर स्थापित की पहचान

पुलिस टीम ने घबराई हुई किशोरी को पहले सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया और फिर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा बेहद संवेदनशील तरीके से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान किशोरी ने अपना नाम पिंकी (काल्पनिक नाम), उम्र 16 वर्ष, निवासी जनपद बरबेटा (बरपेटा), असम बताया।

पुलिस ने उपलब्ध जानकारी के आधार पर उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास शुरू किया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शातिर जालसाज ने फर्जी फ़ोटो और जाली वोटर आईडी लगाकर दूसरे की जमीन का कर दिया एग्रीमेंट, उप निबंधक कार्यालय की भूमिका पर भी उठे सवाल 

परिजनों से संपर्क कर सुरक्षित किया सुपुर्द

मिशन शक्ति टीम ने अथक प्रयास करते हुए किशोरी के परिजनों से संपर्क स्थापित किया। आवश्यक सत्यापन और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किशोरी को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिवार की आंखें नम हो गईं और उन्होंने बाराबंकी पुलिस तथा मिशन शक्ति टीम का धन्यवाद करते हुए उनकी संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की।

मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार हो रही प्रभावी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश पुलिस का मिशन शक्ति अभियान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। बाराबंकी पुलिस द्वारा समय-समय पर लापता बच्चों, महिलाओं एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता कर उन्हें सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: डीएम ईशान प्रताप सिंह बने अध्यापक, ब्लैक बोर्ड पर बच्चों से हल कराया गणित का सवाल; बताई आसान ट्रिक

रेलवे स्टेशन जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर इस तरह की त्वरित कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाती है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / अली चांद 

Barabanki: नौकरी के सपनों पर बाराबंकी पुलिस की ‘रहस्यमयी FIR’ का ग्रहण! कैरेक्टर सर्टिफिकेट में युवक को बना दिया विचाराधीन आरोपी, पुलिस की बड़ी चूक या बड़ा खेल?

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23230
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई