Barabanki

Barabanki News: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चार शातिर चोरों को धर-दबोचा; कल्टीवेटर व इंजन समेत घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद

SHARE:

Barabanki News:

घुंघटेर थाना पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। चोरी का कल्टीवेटर, इंजन, पानी का पंखा और वाहन बरामद, एक आरोपी पर 18 मुकदमे दर्ज।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। 29 जनवरी 2026

बाराबंकी जिले की घुंघटेर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया कल्टीवेटर, इंजन, पानी का पंखा तथा घटना में प्रयुक्त एक वाहन भी बरामद किया है।

 

दुकान के बाहर से चोरी हुआ था सामान

यह मामला मनोज कुमार पुत्र चंद्रशेखर यादव, निवासी ग्राम सहाय सहबाज, थाना घुंघटेर, जनपद बाराबंकी की शिकायत पर दर्ज किया गया था। पीड़ित के अनुसार, उनकी दुकान के बाहर से अज्ञात चोरों द्वारा कल्टीवेटर, एक इंजन, पानी का पंखा और इंजन की बॉडी चोरी कर ली गई थी।

यह भी पढ़ें  UP News: पेट में ‘जिन्न का बच्चा’ बताकर नाबालिग से अश्लील हरकत, परिवार से 3 लाख की ठगी, तांत्रिक समेत तीन पर FIR

शिकायत के आधार पर थाना घुंघटेर में मु0अ0सं0 0016/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

 

रात में हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी, अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश और मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वांछित अभियुक्तों को 29 जनवरी 2026 की रात करीब 01:15 बजे बेहटा पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई—

  • सत्यम प्रजापति पुत्र रामअछेवर, निवासी जियापुर, थाना कुरेभार, जनपद सीतापुर
  • सुमित पुत्र राकेश कश्यप, निवासी भुड़कुड़ा, थाना महोली, जनपद सीतापुर
  • अभिषेक पुत्र संजीत कश्यप, निवासी गोड़ियनटोला, चौकी कोहना, थाना कोतवाली नगर, जनपद सीतापुर
  • सूर्य प्रकाश पुत्र प्रवेश कुमार रावत, निवासी लोधोरी, थाना रामपुर कला, जनपद सीतापुर
यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बड़े मंगल पर उमड़ी आस्था की बयार, भंडारों और शरबत वितरण से दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

 

शातिर अपराधी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त सत्यम प्रजापति का लम्बा-चौड़ा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ राजधानी लखनऊ सहित सीतापुर, अयोध्या, सुल्तानपुर और अम्बेडकर नगर जैसे जनपदों में कुल 18 मुकदमे दर्ज है।

 

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ईश्वरदयाल, उपनिरीक्षक आदर्श पाण्डेय, हेड कांस्टेबल रंजन राय, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल अरुण कुमार एवं कांस्टेबल अरविंद राजभर की अहम भूमिका रहीं।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ संदेश गया है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: लोहे के पैनलों से लदा ट्रेलर पलटा, चालक समेत दो घायल; यातायात रहा प्रभावित

रिपोर्ट – ललित राजवंशी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22986
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?