Barabanki

Barabanki News: मायके में रह रही पत्नी को विदा कराने पहुंचे युवक की जलकर मौत, साले पर हत्या का आरोप

SHARE:

Barabanki News:

पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। मौत से पहले साले पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, वायरल वीडियो जांच में शामिल।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। 29 जनवरी 2026

बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी और छह माह की बेटी को विदा कराने ससुराल पहुंचे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। युवक पिछले पांच दिनों से लखनऊ ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था, जहां बुधवार रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान सतरिख थाना क्षेत्र के कमलपुर सरैया गांव निवासी अमित कुमार पुत्र भागीरथ के रूप में हुई है। अमित की शादी करीब 16 महीने पहले रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के हूंसेपुर गांव निवासी अंशिका से हुई थी। दंपति की छह माह की बेटी भी है। अमित मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मां की मौत के बीच ‘बेटा’ हुआ गायब! अस्पताल से मिली बेटी, रेफर पर्ची में काट-छांट ने खड़े किए बड़े सवाल; अब DNA रिपोर्ट से खुलेगा राज

Barabanki News: मायके में रह रही पत्नी को विदा कराने पहुंचे युवक की जलकर मौत, साले पर हत्या का आरोप

घरेलू विवाद से शुरू हुआ मामला

परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले पत्नी अंशिका मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जो मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद अंशिका बच्ची को लेकर मायके चली गई। इस घटना के बाद अमित मानसिक रूप से काफी परेशान था।

 

ससुराल पहुंचने पर बढ़ा विवाद

शनिवार रात अमित पत्नी और बेटी को वापस लाने के लिए ससुराल पहुंचा। वहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी के भाई लवकुश ने अमित पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में अमित 60 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गया था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: भाजपा नेता राकेश कर्रा ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात, संगठन की मजबूती समेत विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

 

मौत से पहले पुलिस को दिया बयान

इलाज के दौरान अमित ने पुलिस को दिए बयान में अपने साले लवकुश पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया था। घटना के बाद मृतक के पिता भागीरथ ने ससुराल पक्ष पर बेटे की हत्या और लंबे समय से प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अमित को पहले भी धमकियां दी जा रही थी।

Barabanki News: मायके में रह रही पत्नी को विदा कराने पहुंचे युवक की जलकर मौत, साले पर हत्या का आरोप

वायरल वीडियो जांच में शामिल

इस मामले में एक 60 सेकंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पत्नी अंशिका कथित रूप से अमित के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही है। पुलिस ने वीडियो को साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल कर लिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: न्यू उपवन रेस्टोरेंट का खाना खाकर मरते-मरते बचा परिवार, FSDA की छापेमारी में मिली दूषित खाद्य सामग्री; मचा हड़कंप

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22986
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?