Barabanki

Barabanki News: UGC नियम के विरोध पर भड़की CPI, विरोध करने वालों पर NSA लगाने की उठाई मांग

SHARE:

Barabanki News:

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। 28 जनवरी 2026

केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी (UGC) नियम लागू किए जाने के बाद देशभर में चल रहे विरोध को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने यूजीसी नियम का विरोध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि इस कानून का विरोध वही तत्व कर रहे है जो समाज के दलितों, पिछड़ों और कमजोर वर्ग पर अत्याचार करते हैं।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी बाराबंकी को सौंपा गया। ज्ञापन में पार्टी ने मांग की कि यूजीसी नियम का विरोध कर रहे कथित समाज-विरोधी तत्वों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: सवारियों से भरे ऑटो से आमने-सामने भिड़ंत के बाद खाई में गिरा हाफ डाला, 6 घायल; दो की हालत गंभीर

 

कमजोर वर्गों के अधिकारों से जुदा मामला

ज्ञापन में पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने कहा कि यूजीसी नियम का विरोध करने वाले लोग समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे और दलितों, पिछड़ों एवं कमजोर तबकों पर अत्याचार में संलिप्त रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे तत्व संविधान द्वारा प्रदत्त समानता के मौलिक अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।

 

देश का माहौल बिगाड़ने की साजिश का आरोप

रणधीर सिंह सुमन ने कहा कि यूजीसी नियम का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में समानता और पारदर्शिता लाना है, लेकिन कुछ लोग जानबूझकर इसका विरोध कर देश का सामाजिक माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसे देश विरोधी तत्वों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि समाज में शांति और सौहार्द बना रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: SDM गुंजिता अग्रवाल की अध्यक्षता व CO गरिमा पंत की उपस्थिति में पीस कमेटी की अहम बैठक, अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी

 

प्रधानमंत्री को निर्देश देने की अपील

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि इस गंभीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री को आवश्यक निर्देश दे, यूजीसी नियम का विरोध कर रहे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही की जा सके और कानून व्यवस्था प्रभावित न हो।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki News: सरकारी ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, HM ग्रीन सिटी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: मसौली पशु बाजार के पास दो ट्रकों की आमने सामने टक्कर, कार भी आई चपेट में, दो घायल, जिला अस्पताल रेफर
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22926
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई