Barabanki

बाराबंकी में मिशन शक्ति पर सवाल: बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने गई मां की पिटाई, 24 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं

SHARE:

बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ के बाद शिकायत करने गई मां की पिटाई का मामला सामने आया है।

24 घंटे बीतने के बावजूद पुलिस कार्रवाई न होने से मिशन शक्ति अभियान पर सवाल उठ रहे हैं।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 15 अप्रैल 2026

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति (Mission Shakti) अभियान के दावों के बीच बाराबंकी से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप, शोर मचाने पर भागे आरोपी

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नबीगंज (NabiGanj) स्थित नई बस्ती का है। जहां रहने वाली एक महिला के अनुसार, उनकी 16 वर्षीय बेटी के साथ उस समय छेड़छाड़ की गई, जब वह शाम करीब 7 बजे काम से घर लौट रही थी।

आरोप है कि बाबा पंचम दास कुटिया के पास मोहल्ले के ही दो युवकों ने उसका रास्ता रोककर अभद्रता की और हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: जनता हॉस्पिटल की लापरवाही से मरीज की टांग काटने की नौबत, पीड़ित के वकील ने ठोका ₹90 लाख मुआवजे का दावा

शिकायत करने पहुंची मां की बेरहमी से पिटाई

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मां आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचीं।

लेकिन वहां न्याय मिलने के बजाय आरोप है कि आरोपियों के परिजनों ने ही उनके साथ मारपीट कर दी।

इस हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं और कई जगह टांके लगाने पड़े।

24 घंटे बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं, उठे सवाल

पीड़िता ने शहर कोतवाली में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

लेकिन घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पीएम श्री विद्यालयों के 280 मेधावी छात्र हवाई जहाज से करेंगे पंजाब-हरियाणा का शैक्षिक भ्रमण, DIOS ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे गंभीर सवाल

जहां एक ओर जनपद के पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली की सराहना की जाती है, वहीं नगर कोतवाली और सिटी चौकी क्षेत्र में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रही हैं।

महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और शिकायत करने पर मारपीट जैसी घटनाओं में भी यदि समय रहते कार्रवाई न हो, तो यह कानून व्यवस्था के लिए चिंताजनक स्थिति है।

मिशन शक्ति की प्रभावशीलता पर भी उठे सवाल

यह घटना सीधे तौर पर मिशन शक्ति (Mission Shakti) जैसे अभियानों की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े करती है।
जब पीड़ितों को समय पर न्याय नहीं मिलता, तो ऐसे अभियानों की जमीनी सच्चाई पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी निगाहें

अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस इस मामले में कब तक संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है, या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह कागजों तक सीमित रह जाएगा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: फर्जी आरटीओ बनकर दिनदहाड़े ठगी! उत्तर प्रदेश सरकार लिखी बोलेरो सवार जालसाजों ने जेसीबी मालिक से वसूले ₹20,000; कार्रवाई के बदले पीड़ित पर सुलह का दबाव बनाने में जुटी पुलिस

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

6272
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई