Barabanki

बाराबंकी में मोबाइल दुकान में सेंधमारी: दीवार काटकर घुसे चोर, ₹90 हजार की नकदी और मोबाइल लेकर फरार

SHARE:

बाराबंकी के हैदरगढ़ में शीबा मोबाइल एंड वॉच हाउस में सेंधमारी कर चोर करीब ₹90 हजार का सामान और नकदी ले उड़े।

दीवार काटकर दुकान में घुसे बदमाश 59,800 रुपये नकद और 20 मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 11 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बछरावां चौराहे का है, जहां शुक्रवार रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए दीवार में सेंध काटकर करीब 90 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

दीवार काटकर दुकान में घुसे चोर, गल्ले की नकदी और 20 मोबाइल ले उड़े

जानकारी के अनुसार, घोसियाना वार्ड निवासी तौकीर अहमद पुत्र अबरार अहमद की बछरावां चौराहे पर “शीबा मोबाइल एंड वॉच हाउस” नाम से दुकान है। यहां मोबाइल फोन और घड़ियों की बिक्री के साथ-साथ मनी ट्रांसफर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी जिला कारागार का औचक निरीक्षण: जिला जज, डीएम और एसपी ने परखी व्यवस्थाएं, बंदियों से संवाद कर जानी समस्याएं

रोज की तरह शुक्रवार शाम दुकान बंद कर तौकीर अपने घर चले गए। शनिवार सुबह करीब 7 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान में रखा सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले में रखी नकदी गायब थी।

पहले पीछे से सेंध लगाने की कोशिश, फिर बगल की दीवार काटकर दिया वारदात को अंजाम

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोरों ने पहले दुकान के पीछे से सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने बगल की दीवार में सेंध काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया और आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

चोर दुकान से मनी ट्रांसफर के माध्यम से प्राप्त 59,800 रुपये नकद तथा कीपैड वाले 20 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है, चोरी कर ले गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: सपाइयों ने फूलमालाओं से लादकर किया नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे का ज़ोरदार स्वागत

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही तौकीर अहमद ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कस्बा चौकी प्रभारी कपिल देव यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।

पीड़ित दुकानदार ने हैदरगढ़ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत

हैदरगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। व्यापारियों का कहना है कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज की हॉकी टीम का कमाल, सुल्तानपुर को 2-0 से हराकर प्रदेशीय प्रतियोगिता में बनाई जगह

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

बाराबंकी में अतिक्रमण हटाने की मांग करना किसान नेता को पड़ा भारी! ‘बेलगाम सिस्टम’ ने शिकायतकर्ता को ही थमा दिया ₹1.68 लाख का नोटिस, मचा हडकंप

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23054
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई