Barabanki

बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो मदरसा छात्र घायल

SHARE:

बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो छात्र घायल हो गए।

हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 25 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मसौली चौराहा पशु बाजार के निकट सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही मसौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बिना हस्ताक्षर दर्ज हुई कार्यवाही पर बवाल: अध्यक्ष और EO पर मनमानी व कूटरचना के आरोप, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

मदरसे से घर लौट रहे थे तीनों युवक

जानकारी के अनुसार बहराइच जिले के थाना हुजूरपुर क्षेत्र के ग्राम गडरियनपुरवा निवासी 35 वर्षीय औलाद हुसैन पुत्र असगर अली अपने 18 वर्षीय भाई इरशाद पुत्र अतहर हुसैन और 12 वर्षीय आमिर हुसैन पुत्र अकबर हुसैन को लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे लखनऊ स्थित मदरसे में पढ़ाई करते हैं।

जैसे ही तीनों बाइक सवार मसौली चौराहा स्थित पशु बाजार के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी बड़ागांव पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 35 वर्षीय औलाद हुसैन को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल इरशाद और आमिर हुसैन का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: 2027 से पहले सपा को बड़ा झटका, साइकिल से उतरकर हाथी पर सवार हुए पूर्व चेयरमैन हफ़ीज़ भारती, लगाए गंभीर आरोप

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

फाइल फ़ोटो – औलाद हुसैन (मृतक)

कार चालक वाहन छोड़कर फरार, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद कार चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मसौली पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें  फिनिक्स वैली इंफ्राटेक प्रा.लि. के सीएमडी पर जानलेवा हमले और अपहरण की कोशिश का आरोप, दोनों पक्षों ने दी पुलिस को तहरीर; जाने क्या है पूरा मामला?

हाईवे पर तेज रफ्तार बन रही जानलेवा

स्थानीय लोगों का कहना है कि लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22575
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई