Barabanki

Barabanki News: हैदरगढ़ में विवाहिता की मौत से मचा कोहराम, बंद कमरे में मिला शव; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

SHARE:

Barabanki News हैदरगढ़ विवाहिता मौत मामला

Barabanki News: बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र के भूलभूलिया का पुरवा गांव में किरन देवी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, जांच जारी।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 12 अक्टूबर 2026

बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भूलभूलिया का पुरवा गांव में सोमवार देर रात एक विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पति घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो किरन देवी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

हैदरगढ़ के भूलभूलिया का पुरवा गांव में हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, पूरे भूलभूलिया मजरे दतौली चंदा निवासी सत्य प्रकाश टैक्सी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। करीब डेढ़ वर्ष पहले उसका लोनीकटरा क्षेत्र निवासी किरन देवी से प्रेम संबंध हुआ था। इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से प्रेम विवाह कर लिया था और साथ रह रहे थे।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: ‘तुम्हारी लाश किसी को नहीं मिलेगी’—किसान नेता पर पत्नी से अवैध संबंध और धमकी का आरोप, पीड़ित युवक ने पुलिस से लगाई गुहार

परिजनों के अनुसार, सोमवार देर रात किसी बात को लेकर सत्य प्रकाश और किरन देवी के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद सत्य प्रकाश घर से बाहर चला गया। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।

Barabanki Express हैदरगढ़ विवाहिता मौत मामला

दरवाजा तोड़कर देखा तो फंदे से लटका मिला शव

बताया गया कि सत्य प्रकाश ने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। काफी कोशिशों के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़ा गया। कमरे के अंदर किरन देवी का शव फंदे से लटका देखकर परिजन स्तब्ध रह गए।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

Barabanki: एक लाख की रंगदारी मांगने वाले यूट्यूबर पर संगीन धाराओं में FIR, पत्रकार को अपमानित करने का भी आरोप; मुकदमा दर्ज होते ही हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी के 65वें जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने संभाली कमान: बोले—"कानून व्यवस्था और विकास कार्यों पर रहेगा फोकस"

Barabanki News हैदरगढ़ विवाहिता मौत मामला

कोतवाली प्रभारी बोले—पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी वजह

हैदरगढ़ कोतवाली प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: प्रधान व साथियों पर दबंगई का गंभीर आरोप, जबरन गिराई दलित परिवार की दीवार; विरोध पर महिलाओं को दी गोली मारने की धमकी

फिलहाल घटना को लेकर किसी अन्य कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23061
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?