Barabanki

बाराबंकी में बेखौफ चोरों का आतंक: किराना दुकान का शटर तोड़कर नगदी समेत लाखों का सामान उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

बाराबंकी के हैदरगढ़ इलाके में बेखौफ चोरों का आतंक।

बारा टोल प्लाजा के पास स्थित अंशिका पाल किराना स्टोर का शटर उखाड़कर ₹40 हजार नकद और एक लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया।

पुलिस ने जांच शुरू कर जल्द खुलासे का दावा किया है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 12 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बेखौफ चोरों ने शनिवार रात एक किराना दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और ₹40 हजार की नकदी सहित एक लाख रुपये से अधिक कीमत का पान मसाला, गुटखा और सिगरेट चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से जल्द खुलासे और कार्रवाई की मांग की है।

मां की तबीयत बिगड़ने पर दुकान छोड़ अस्पताल गए, रात में चोरों ने किया हाथ साफ

जानकारी के अनुसार हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के करौंदी गांव निवासी धर्मेंद्र पाल की ‘अंशिका पाल किराना स्टोर’ के नाम से बारा टोल प्लाजा के निकट शायपुर मोड़ पर किराना दुकान है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में गिरावट पर डीएम शशांक त्रिपाठी सख़्त, कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

धर्मेंद्र पाल ने बताया कि शनिवार शाम उन्हें घर से सूचना मिली कि उनकी मां की तबीयत अचानक खराब हो गई है। वह दुकान बंद कर तुरंत मां को इलाज के लिए अस्पताल लेकर चले गए। उपचार में देर होने के कारण वह रात में दुकान पर वापस नहीं लौट सके।

रात तीन बजे पुलिस ने दी चोरी की सूचना

पीड़ित दुकानदार के मुताबिक रात करीब 3 बजे पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और दुकान में चोरी होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर उखड़ा हुआ था और अंदर का पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।

चोर गल्ले में रखे सेल्समैन को भुगतान के लिए रखे 40 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गए।

पान मसाला, गुटखा और सिगरेट पर भी किया हाथ साफ

धर्मेंद्र पाल ने बताया कि नकदी के अलावा चोर दुकान से एक लाख रुपये से अधिक कीमत का पान मसाला, गुटखा और सिगरेट भी चोरी कर ले गए। घटना से दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ईद पर पुलिस की निगरानी फेल, नमाज के दौरान ईदगाह के बाहर से ई-रिक्शा चोरी; मचा हड़कंप

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से कारोबारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच, जल्द खुलासे का दावा

घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने हैदरगढ़ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारी परेशान

स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा और मुख्य मार्ग के पास होने के बावजूद चोरी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और बाजार क्षेत्रों में पुलिस निगरानी मजबूत करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: सरस्वती जयंती इंटर कॉलेज के क्लर्क की शर्मनाक करतूत, छात्रा से की अश्लील हरकत, दिखाई गंदी वीडियो; केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे झोलाछाप क्लीनिक! स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

17055
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई