Barabanki

Barabanki News: बाराबंकी-फतेहपुर मार्ग पर दिल दहलाने वाला हादसा, नशे में धुत कार चालक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को कुचला; एक किमी तक घसीटा

SHARE:

Barabanki News:

बाराबंकी के फतेहपुर में नशे में धुत कार चालक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को टक्कर मारकर एक किलोमीटर तक घसीटा, हालत नाजुक।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 04 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक रौंगटे खड़े कर देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। नशे में धुत एक कार चालक ने पहले बुजुर्ग साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मारी और इसके बाद कार रोकने के बजाए उन्हें सड़क पर घसीटते हुए करीब एक किलोमीटर तक ले गया। इस भयावह हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

Barabanki News: बाराबंकी-फतेहपुर मार्ग पर दिल दहलाने वाला हादसा, नशे में धुत कार चालक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को कुचला; एक किमी तक घसीटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला मौलवीगंज निवासी जमाल अहमद (60 वर्ष) पुत्र मुदस्सिर बुधवार सुबह इसरौली कस्बे से साइकिल द्वारा अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह फतेहपुर-बाराबंकी मार्ग पर स्थित रसूलपनाह मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ़्तार इनोवा कार (UP 32 W 3303) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: 15 साल से ‘हाथीपांव’ की पीड़ा, फिर न झुका हौसला: मोहम्मद अफजाल बने संघर्ष, हिम्मत और खुद्दारी की मिसाल; पढ़ें संघर्ष और खुद्दारी की मार्मिक कहानी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जमाल अहमद सड़क पर करीब 100 मीटर तक घिसटते चले गए और गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे जा गिरे। हैरानी की बात यह रही कि कार चला रहा युवक इस दौरान पूरी तरह नशे में धुत था और उसने हादसे के बाद भी वाहन नहीं रोका। बुजुर्ग की साइकिल कार के अगले हिस्से में फंस गई, जिसे लेकर चालक करीब एक किलोमीटर तक कार दौड़ाता रहा।

Barabanki News: बाराबंकी-फतेहपुर मार्ग पर दिल दहलाने वाला हादसा, नशे में धुत कार चालक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को कुचला; एक किमी तक घसीटा

सड़क पर रगड़ खाती साइकिल से उठ रही चिंगारियों और तेज शोर को देख राहगीरों ने शोर मचाया और कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। अंततः बस स्टॉप पर तैनात पुलिसकर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों की सक्रियता से कार को रोका गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पेड़ से टकराई तेज़ रफ़्तार Mahindra EV, चार घायल, एक की हालत नाज़ुक

पुलिस ने मौके पर ही नशे में धुत चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया। वही गंभीर रूप से घायल जमाल अहमद को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत चिंताजनक बताई है।

घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी जगतराम कनौजिया ने बताया कि आरोप कार चालक को पकड़ लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  दिल्ली की ईवी नीति का मसौदा विचार-विमर्श के अंतिम चरण में

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1847
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?