Barabanki

Barabanki:  अधिवक्ता व प्रॉपर्टी डीलर शोएब किदवई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर की वारदात 

SHARE:

Barabanki:  अधिवक्ता व प्रॉपर्टी डीलर शोएब किदवई की दिनदहाड़े हत्या से फैली दहशत 

बाराबंकी में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने अधिवक्ता व प्रॉपर्टी डीलर शोएब किदवई (बॉबी) की गोली मारकर हत्या कर दी। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर असेनी मोड़ के पास हुई वारदात से जिले में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 13 फरवरी 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। नगर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने सिविल कोर्ट के अधिवक्ता एवं प्रॉपर्टी डीलर शोएब किदवई (बॉबी) की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल है।

 

लखनऊ से लौटते समय किया गया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार शोएब किदवई अपनी कार (UP 32 PF 4610) से लखनऊ से बाराबंकी लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर असेनी मोड़ के पास पहुंची, पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: विधायक प्रतिनिधि ने पूजन और मंत्रोच्चार के साथ किया शिव-शक्ति द्वार का शिलान्यास

हमलावरों ने कार को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे सिर, सीने और पैर में गोलियां लगने से शोएब किदवई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Barabanki:  अधिवक्ता व प्रॉपर्टी डीलर शोएब किदवई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर की वारदात 

मौके से मिले पांच खाली खोखे, फॉरेंसिक जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से पांच खाली खोखे बरामद किए हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: गैंगरेप पीड़िता का दोबारा अपहरण कर ले गए आरोपी, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Barabanki:  अधिवक्ता व प्रॉपर्टी डीलर शोएब किदवई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर की वारदात 

जिले में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात से आमजन में भय का माहौल है। सिविल कोर्ट परिसर और प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े लोगों में विशेष आक्रोश देखा जा रहा है। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट परिसर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया और 48 घंटे के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की रंजिश, पेशेगत विवाद या अन्य कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: महिलाओं के लिए पिंक रोजगार मेला, 28 जनवरी को पटेल महिला पीजी कॉलेज में होगा आयोजन

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / अली चांद

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1931
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?