Barabanki

Barabanki: नगर कोतवाली इलाक़े में ‘शोले’ के वीरू जैसा ड्रामा—प्रेम प्रसंग में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नाबालिग प्रेमिका को बुलाने की जिद; पुलिस हल्कान

SHARE:

Barabanki: आवास विकास कॉलोनी में युवक ने ‘शोले’ के वीरू की तरह मोबाइल टावर पर चढ़कर प्रेमिका को बुलाने की जिद की।

पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर उसे समझाने में जुटी रही।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 05 अप्रैल 2026

नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज परिसर में रविवार को उस वक्त फिल्मी अंदाज में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक युवक ‘शोले’ फिल्म के वीरू की तरह मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार कर दिया।

‘शोले’ के वीरू जैसा सीन, टावर पर चढ़ा युवक

शोले के मशहूर सीन की याद दिलाने वाला यह मामला बाराबंकी में सामने आया, जहां युवक नितिन रावत अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: स्वास्थ्य सेवाओं एवं आयुष्मान कार्ड में लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई - शशांक त्रिपाठी, डीएम

जैसे ही लोगों ने युवक को टावर पर देखा, इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

“जब तक लड़की नहीं आएगी, नीचे नहीं उतरूंगा”

यातायात प्रभारी रामरतन यादव ने युवक से मोबाइल पर संपर्क कर उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा।

वह टावर के ऊपर बैठकर रोता रहा और बार-बार यही कहता रहा— “जब तक लड़की नहीं आएगी, मैं नीचे नहीं उतरूंगा।”

नाबालिग युवती से प्रेम प्रसंग का मामला

जानकारी के अनुसार, नितिन रावत देवा थाना क्षेत्र का निवासी है और एक लड़की से प्रेम करता है। बताया जा रहा है कि जिस लड़की को लेकर वह टावर पर चढ़ा है, वह नाबालिग है, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: घर में खून से लथपथ मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्री का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान; भाई-भाभी पर हत्या का आरोप

पुलिस और फायर ब्रिगेड अलर्ट, बचाव की तैयारी

घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थिति को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सके।

कड़ी धूप में लंबे समय से टावर पर बैठे युवक की हालत को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।

तमाशबीन बनी भीड़, पुलिस के सामने चुनौती

घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम को देखते रहे।

खबर लिखे जाने तक युवक टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ था। पुलिस लगातार प्रयास कर रही है कि उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके और स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: पुलिस की तत्परता और डॉक्टरों की संवेदनशीलता लाई रंग, 14 दिन बाद परिवार से मिली गुमशुदा महिला; कासगंज से पहुंचे परिजनों की छलक पड़ी आंखें

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23345
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई