Barabanki

Barabanki: भारत-अमेरिका कृषि समझौते के विरोध में भाकियू “टिकैत” का धरना, राष्ट्रपति को भेजा चार सूत्रीय ज्ञापन

SHARE:

Barabanki: भारत-अमेरिका कृषि समझौते का विरोध 

बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत’ ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के विरोध में धरना देकर राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सब्सिडी असमानता व MSP पर असर की आशंका जताई, 17 फरवरी को राकेश टिकैत के नेतृत्व में महापंचायत की तैयारी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 13 फरवरी 2026

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू टिकैत) की जिला इकाई ने गुरुवार को भारत-अमेरिका के बीच हुए कृषि व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। किसानों का कहना है कि यह समझौता भारतीय कृषि और किसानों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: कार व सोने की चेन को लेकर नवविवाहिता का उत्पीड़न, पति समेत 6 लोगों पर केस दर्ज

 

“सब्सिडी असमानता से भारतीय किसान कमजोर होंगे”

ज्ञापन में भाकियू ने आरोप लगाया कि अमेरिका अपने किसानों को भारी सब्सिडी देता है, जबकि भारत में किसान पहले से ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर संघर्षरत है। संगठन के अनुसार, यदि समझौता लागू रहा तो सस्ते आयात से स्थानीय उपज के दाम प्रभावित होंगे और किसानों की आय पर दबाव बढ़ेगा।

बड़ी संख्या में किसान व पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में रामहर्ष वर्मा, रामकिशोर पटेल, निसार मेहदी, अनिल वर्मा, अनुपम वर्मा, समीर यादव, रामतीरथ वर्मा, रामसेवक रावत, ओम प्रकाश वर्मा, मुन्ना लाल धीमान, संतोष सिंह, राजबक्श सिंह, रामानंद, रामदन (सिद्धौर), हरीराम पाल (हैदरगढ़), मेंड़ीलाल चौहान, प्रीतम वर्मा, प्रमोद कुमार (सिरौलीगौसपुर), रामसजीवन, शाहिद अली, श्रवण कुमार, विजय कुमार, राजेश कुमार, अरविंद कुमार, मनोज कुमार, ब्रजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: खाई में गिरकर पेड़ से टकराई कार—दवा लेकर लौट रहे पिता की मौत, बेटा गंभीर 

 

संगठन विस्तार: राजबक्श सिंह जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

संगठन विस्तार के क्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष/प्रचार मंत्री राजबक्श सिंह को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिला कार्यालय, गोकुल नगर में माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया।

 

17 फरवरी को “किसान मजदूर स्वाभिमान महापंचायत” की तैयारी

आगामी 17 फरवरी को जनपद में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में प्रस्तावित किसान मजदूर स्वाभिमान महापंचायत को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रचार-प्रसार व व्यवस्थाओं हेतु प्रांतीय, जोनल, मंडल व जिला स्तर पर चार समितियों का गठन किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामहर्ष वर्मा व जिला संरक्षक उत्तम सिंह को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सफदरगंज थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को दिए अहम दिशा-निर्देश

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22022
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई