Barabanki

UP News: गोमूत्र, गोबर और गंगाजल से ताजमहल का ‘शुद्धिकरण’ करने जा रहा हिंदूवादी संगठन का पदाधिकारी गिरफ्तार, कई नेता नजरबंद

SHARE:

UP News: महिला पदाधिकारी समेत कई नेता हाउस अरेस्ट

आगरा में ताजमहल को गोमूत्र, गोबर और गंगाजल से शुद्ध करने के ऐलान पर अखिल भारत हिंदू महासभा के मंडल महामंत्री को पुलिस ने पश्चिमी गेट से गिरफ्तार किया। कई पदाधिकारी हाउस अरेस्ट, ताजमहल परिसर में कड़ी सुरक्षा।

UP News

आगरा, उत्तर प्रदेश | 15 फरवरी 2026

आगरा (Agra) में ताज महल (Taj Mahal) को गोमूत्र, गोबर और गंगाजल से ‘शुद्ध’ करने जा रहे अखिल भारतीय हिंदू महासभा (Akhil Bharat Hindu Mahasabha) के मंडल महामंत्री रितेश भरद्वाज को ताजगंज पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए ताजमहल के पश्चिमी गेट से हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनज़र यह कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: सड़क पर उतरे ग्रामीण तो हरकत में आया सिस्टम! विरोध के बाद गांव पहुंचे जिला पंचायत सदस्य; RCC सड़क निर्माण का आश्वासन

 

महाशिवरात्रि पर आयोजन का था ऐलान

महासभा ने पहले ही ताज महल को ‘तेजो महालय’ बताते हुए महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा-अर्चना की घोषणा की थी। संगठन का कहना था कि शाहजहां के उर्स के दौरान परिसर “अपवित्र” हुआ है, इसलिए पहले शुद्धिकरण किया जाएगा, उसके बाद पूजा होगी। इस ऐलान के बाद प्रशासन सतर्क हो गया था।

फ़ोटो: रितेश भरद्वाज (गिरफ्तार, मंडल महामंत्री)

महिला पदाधिकारी समेत कई नेता हाउस अरेस्ट

पुलिस ने एहतियातन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मीना दिवाकर, आगरा जिला अध्यक्ष मीरा राठौर और शहर महामंत्री नंदू भाई सहित कई पदाधिकारियों को उनके आवास पर नजरबंद किया। वही आगरा फोर्ट (Agra Fort) के आसपास बबलू निषाद के समर्थकों को थाना रकाबगंज पुलिस ने रोकते हुए हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में खूनी संघर्ष के बाद फिर भड़का गुस्सा: शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, CO हटाने की मांग; हत्या के आरोप में 13 पर केस, 4 गिरफ्तार

 

पुलिस की कड़ी निगरानी

ताजमहल परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या शांति भंग करने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संगठन की ओर से यह भी सवाल उठाया गया कि जब उर्स के अवसर पर तीन दिनों के लिए प्रवेश निःशुल्क होता है, तो महाशिवरात्रि पर ऐसा क्यों नहीं हो सकता।

हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐतिहासिक स्मारकों पर किसी भी प्रकार की धार्मिक या राजनीतिक गतिविधि की अनुमति नियमों के तहत नहीं दी जा सकती है।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: शब-ए-बारात और महाशिवरात्रि को लेकर पीस कमेटी की बैठक, SHO ने की भाईचारा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील

रिपोर्ट – नौमान माजिद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22554
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई