Barabanki

बाराबंकी में चलती ट्रैक्टर ट्रॉली पर गिरा सूखा पेड़: दो की मौके पर गई जान, परिवारों में मातम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

SHARE:

बाराबंकी के टिकैतनगर क्षेत्र में बड़ा हादसा, सड़क किनारे खड़ा सूखा पेड़ अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिर गया।

हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य बाल-बाल बच गए।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 15 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के टिकैतनगर इलाके में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। टिकैतनगर-बारिनबाग मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा एक सूखा पेड़ अचानक शटरिंग का सामान लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिर पड़ा। हादसे में ट्रॉली पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा: खराब बस ठीक कर रहे चालक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार डीसीएम ने मारी टक्कर

गांव लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार खेतासराय गांव निवासी 28 वर्षीय विकास रावत पुत्र रामतेज और 50 वर्षीय मैकू लाल पुत्र रामदास दो अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर शटरिंग का सामान लादकर टिकैतनगर से अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली टिकैतनगर-बारिनबाग मार्ग पर मैदीपुर मोड़ के पास पहुंची, तभी सड़क किनारे खड़ा एक सूखा पेड़ अचानक भरभराकर ट्रॉली पर गिर पड़ा।

पेड़ गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में विकास रावत और मैकू लाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रैक्टर पर मौजूद अन्य दो लोग सुरक्षित बच निकले।

अस्पताल पहुंचने से पहले टूटी सांसें

घटना की सूचना मिलते ही टिकैतनगर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: धार्मिक झंडा लगाने पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 7 साल की सजा; जुर्माना भी लगाया

परिवारों में पसरा मातम

मृतक मैकू लाल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके तीन पुत्र — मोनू, सोनू और प्रीत — शादीशुदा हैं, जबकि करीब 18 वर्षीय पुत्री पुष्पा अभी अविवाहित है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

वहीं युवा विकास रावत की मौत से भी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों परिवार मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन करते थे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: डेढ़ महीने तक जिंदगी से जंग के बाद युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस पर बर्बर पिटाई का लगाया आरोप; सरकार से इंसाफ की मांग

पुलिस ने शुरू की जांच

टिकैतनगर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / मनोज शुक्ला 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

4820
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई