Barabanki

PM मोदी पर सपा सांसद की टिप्पणी से बाराबंकी में सियासी बवाल: सड़कों पर उतरे भाजपाई, ‘माफी या बर्खास्तगी’ की उठी मांग

SHARE:

बाराबंकी में सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

महिला मोर्चा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया और सांसद की बर्खास्तगी की मांग उठी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 15 मई 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी पर बाराबंकी में सियासी माहौल गरमा गया। शुक्रवार को भाजपा महिला कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और सांसद की बर्खास्तगी की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: भीषण आग से 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

गन्ना दफ्तर से कलक्ट्रेट तक निकाला पैदल मार्च

विरोध प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की पदाधिकारी गन्ना दफ्तर परिसर में जुटीं। यहां सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष पूरी तरह हताश और बौखलाया हुआ है, जिसके चलते नेताओं की भाषा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है।

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गन्ना दफ्तर से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। हाथों में तख्तियां लिए प्रदर्शनकारी ‘प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान’, ‘अखिलेश यादव शर्म करो’ और ‘सपा सांसद माफी मांगो’ जैसे नारे लगाते रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत; परिजनों में कोहराम

भाजपा नेताओं ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जिला अध्यक्ष रामसिंह वर्मा ने कहा कि यदि इस प्रकार की बयानबाजी पर रोक नहीं लगी तो पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को अपने सांसद के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

वहीं डॉ. राम कुमारी मौर्य, अल्का मिश्रा, रचना श्रीवास्तव, सरोज रावत, ब्लॉक प्रमुख आरती रावत और डीडीसी नेहा आनंद सहित कई नेताओं ने भी सभा को संबोधित करते हुए सपा नेतृत्व पर निशाना साधा।

सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा पदाधिकारी और स्थानीय नेता शामिल हुए। प्रमुख रूप से एमएलसी अंगद सिंह, शरद अवस्थी, हरगोविंद सिंह, डॉ. विवेक वर्मा, विजय आनंद बाजपेई, पवन सिंह रिंकू, ब्रजेश रावत, जंग बहादुर पटेल, वैभव मिश्रा, डॉ. सतीश चंद्रा, सूरज सिंह, चमन सिंह, प्रेम रस्तोगी, सुनील मिश्रा, प्रदीप मौर्य, विभव मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, मनोज कुरील, मनोज वर्मा, सतीश विश्वकर्मा और मुकेश त्रिवेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बाइक सवार युवक की मौत; तीन घायल

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

4822
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई