Barabanki

Barabanki Fire News: 150 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दमकल नहीं पहुंची तो किसानों ने खुद बुझाई आग

SHARE:

Barabanki Fire News: घुंघटेर थाना क्षेत्र में भीषण आग से करीब 150 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

दमकल समय पर नहीं पहुंची, किसानों ने खुद आग पर काबू पाया। कई किसानों को भारी नुकसान।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 11 अप्रैल 2026

बाराबंकी के घुंघटेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धौरहरा और अखईपुर में शनिवार दोपहर अचानक गेहूं के खेतों में आग लग गई।

अज्ञात कारणों से लगी आग ने तेज हवाओं के चलते कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों में खड़ी सूखी फसल को अपनी चपेट में ले लिया।

150 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 150 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन: 70 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, मुफ्त दवाओं का भी वितरण

इस अग्निकांड में दिग्विजय, सोहन समेत कई किसानों की साल भर की मेहनत राख में बदल गई।

घटना के बाद पीड़ित किसान मौके पर अपनी बर्बाद फसल को देखकर बिलखते नजर आए।

दमकल नहीं पहुंची, किसानों ने खुद संभाला मोर्चा

आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई थी, लेकिन दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी।

ऐसे में ग्रामीणों और किसानों ने खुद ही मोर्चा संभालते हुए ट्रैक्टरों में हैरो लगाकर खेतों की जुताई शुरू की, जिससे आग को आगे बढ़ने से रोका जा सका।

यह भी पढ़ें  15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन! बाराबंकी में कोचिंग संस्थानों की जांच, अधिकारियों ने बताया "ऑल इज वेल"; जमीनी हकीकत पर उठे सवाल

कई किसानों ने अपनी बोरिंग से पानी निकालकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश

दमकल की गाड़ी समय पर न पहुंचने को लेकर किसानों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी गई।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते फायर ब्रिगेड पहुंच जाती, तो इतना बड़ा नुकसान टाला जा सकता था।

बड़ा सवाल—आपदा में सिस्टम क्यों फेल?

इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—
क्या आपातकालीन सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं?

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा: सतरिख के कानूनगो हरिशंकर वर्मा की ट्रक की चपेट में आने से मौत, सहायक गंभीर घायल

रिपोर्ट – ललित राजवंशी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22873
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?