Barabanki

बाराबंकी में तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग की टीम नाकाम, शरीफ़ाबाद और आसपास के गांवों में दहशत

SHARE:

बाराबंकी के सुबेहा क्षेत्र के शरीफाबाद गांव में तेंदुआ दिखने से दहशत है। ग्रामीण ने वीडियो बनाया। वन विभाग ने पिंजड़ा और नाइट विजन कैमरे लगाए।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 07 अक्टूबर 2026

बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव में तेंदुआ देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण ने तेंदुए की मौजूदगी का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांव और आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बन गया। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और तेंदुए की तलाश में जंगल तथा आसपास के क्षेत्रों में लगातार कांबिंग शुरू कर दी गई।

वन विभाग की टीम दिन-रात इलाके की निगरानी कर रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया है, जबकि जंगल की सीमा और आसपास के इलाकों में नाइट विजन कैमरे भी लगाए गए हैं। हालांकि, अब तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं लग सका है।

खेत में काम कर रहे ग्रामीण ने बनाया तेंदुए का वीडियो

ग्रामीण रामजीत कश्यप ने बताया कि वह सोमवार सुबह अपने परिवार के साथ खेत में तुलसा काट रहा था। इसी दौरान उसे पास से गुर्राने जैसी आवाज सुनाई दी। क्षेत्र में पहले से ही तेंदुए की आशंका को लेकर ग्रामीणों में डर का माहौल था, इसलिए आवाज सुनकर वह सतर्क हो गया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में शादी के दो महीने बाद बुझ गई डॉली की जिंदगी: सुसाइड नोट में ससुरालियों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप, लिखा— “मैं जीना चाहती थी…”

रामजीत ने हिम्मत दिखाते हुए दूर से मोबाइल फोन के जरिए तेंदुए का वीडियो बना लिया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद गांव में तेंदुए की मौजूदगी की चर्चा तेज हो गई और ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई।

Barabanki: एक लाख की रंगदारी मांगने वाले यूट्यूबर पर संगीन धाराओं में FIR, पत्रकार को अपमानित करने का भी आरोप; मुकदमा दर्ज होते ही हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने शुरू की तलाश

तेंदुए का वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की टीम तत्काल सक्रिय हुई। टीम ने शरीफाबाद गांव के आसपास मौजूद जंगल और खेतों में तेंदुए की तलाश शुरू की। वनकर्मियों ने काफी देर तक अलग-अलग स्थानों पर कांबिंग की, लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल सका।

मंगलवार को वन क्षेत्राधिकारी रामचंद्र सिंह और डिप्टी रेंजर विवेक कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने वन विभाग की टीम के साथ जंगल और आसपास के क्षेत्रों में काफी देर तक कांबिंग कर तेंदुए की तलाश की।

तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा

वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजड़ा लगाया है। इसके अलावा जंगल की सीमा और आसपास के संभावित क्षेत्रों में नाइट विजन कैमरे लगाए गए हैं, ताकि रात के समय तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: IG​RS शिकायतों में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, 59 मामले लंबित मिलने पर 12 अधिकारियों का रोका वेतन; मचा हडकंप

वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ जंगल से निकलकर भोजन की तलाश में आबादी और खेतों की ओर आया हो सकता है।

ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की सलाह

वन क्षेत्राधिकारी रामचंद्र सिंह ने बताया कि जंगली जानवर भोजन की तलाश में जंगल से बाहर निकल आया होगा। फिलहाल तेंदुए के हमले से किसी जनहानि की सूचना नहीं है। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी और कांबिंग कर रही है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल की ओर नहीं जाने और खेतों में जाते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। ग्रामीणों को अकेले जंगल अथवा सुनसान क्षेत्रों में जाने से बचने तथा तेंदुआ दिखाई देने पर उसके पास जाने या उसे घेरने की कोशिश नहीं करने की सलाह दी गई है।

तेंदुए की तलाश में दिन-रात जुटी वन विभाग की टीम

शरीफाबाद गांव में तेंदुआ देखे जाने के बाद वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। पिंजड़े और नाइट विजन कैमरों के जरिए तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल तेंदुए के पकड़े जाने तक ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है और वन विभाग की टीम उसकी तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें  2027 चुनाव की तैयारी में जुटी लोजपा (रामविलास): बाराबंकी में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का अभियान तेज़, युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर विशेष जोर

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23024
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?