Barabanki

बाराबंकी में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर; पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

बाराबंकी के कांशीराम कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। CCTV में सफेद कपड़े पहना संदिग्ध बाइक लेकर जाता दिखा। पुलिस जांच में जुटी।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 07 अक्टूबर 2026

बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरी का मामला सामने आया है। शहर की कांशीराम कॉलोनी, आवास विकास इलाके में मंगलवार देर रात घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में सफेद कपड़े पहने एक व्यक्ति बाइक को लेकर बस स्टॉप की ओर जाता दिखाई दे रहा है।

पीड़ित ने नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई, CCTV फुटेज के आधार पर उसकी पहचान और चोरी हुई बाइक की जल्द बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

काम के सिलसिले में कांशीराम कॉलोनी आया था पीड़ित

पलिया मसूदपुर निवासी समसुद्दीन पुत्र सरफुद्दीन खाना बनाने का काम करता है। पीड़ित के मुताबिक उसे 7 अक्टूबर की तड़के करीब 4 बजे काम के सिलसिले में फैजाबाद जाना था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बसों में घुसकर क़ीमती सामान चुराने वाले गिरोह का खुलासा, 9.674 किलो चांदी की पायल बरामद; एक शातिर चोर गिरफ्तार, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

इसी सिलसिले में वह 6 अक्टूबर की रात अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP 32 EX 5397 से कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक-1 में रहने वाले अपने सहयोगी के घर पहुंचा था।

समसुद्दीन ने अपनी बाइक ब्लॉक-1 के बाहर खड़ी की और इसके बाद सहयोगी के घर जाकर सो गया।

Barabanki: एक लाख की रंगदारी मांगने वाले यूट्यूबर पर संगीन धाराओं में FIR, पत्रकार को अपमानित करने का भी आरोप; मुकदमा दर्ज होते ही हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

सुबह उठकर देखा तो गायब थी बाइक

पीड़ित के मुताबिक सुबह जब वह उठा तो घर के बाहर खड़ी उसकी मोटरसाइकिल मौके पर नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला।

इसके बाद पीड़ित ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली तो बाइक चोरी की घटना का सुराग मिला।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में आधी रात घर में लगी भीषण आग: 65 हजार रुपये नकद समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख

CCTV में बाइक लेकर जाता दिखा संदिग्ध

CCTV फुटेज के मुताबिक 7 अक्टूबर 2026 की रात 2:32 बजे सफेद रंग के कपड़े पहने एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल को लेकर जाता हुआ दिखाई दिया।

फुटेज में संदिग्ध बाइक को लेकर बस स्टॉप की तरफ जाता हुआ नजर आ रहा है। CCTV फुटेज सामने आने के बाद पीड़ित ने पुलिस से फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर बाइक बरामद करने की मांग की है।

नगर कोतवाली पुलिस कर रही मामले की जांच

पीड़ित समसुद्दीन ने नगर कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर चोरी गई मोटरसाइकिल को जल्द बरामद करने की मांग की गई है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। CCTV फुटेज और अन्य संभावित साक्ष्यों के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर कथित ब्रेनवॉश, यौन शोषण और धर्मांतरण की साजिश! पुलिस कांस्टेबल, सऊदी से लौटे युवक और मौलाना समेत कई पर गंभीर आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान अली 

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23038
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई