Barabanki

बाराबंकी में नाबालिग पर जबरन शादी का दबाव, विरोध किया तो भाई ने पीटा; मुकदमा दर्ज

SHARE:

बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी पर उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी का दबाव बनाने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 01 अक्टूबर 2026

बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी पर उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी करने का दबाव बनाने और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मामला मंझार मजरे कोलवा गांव का बताया जा रहा है। किशोरी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके भाई समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किशोरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अभी नाबालिग है। इसके बावजूद उसके घरवाले उसकी इच्छा के विरुद्ध करीब 35 वर्षीय युवक से शादी कराने का दबाव बना रहे थे। किशोरी का कहना है कि उसने शादी के लिए अपनी असहमति जताई और इसका विरोध किया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: ‘तुम्हारी लाश किसी को नहीं मिलेगी’—किसान नेता पर पत्नी से अवैध संबंध और धमकी का आरोप, पीड़ित युवक ने पुलिस से लगाई गुहार

शादी का विरोध करने पर मारपीट का आरोप

किशोरी के मुताबिक, जब उसने अपनी इच्छा के विरुद्ध शादी कराने का विरोध किया तो उसके भाई संजय यादव ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट में उसके शरीर पर चोटें आई हैं।

मामले की जानकारी मिलने के बाद किशोरी ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Barabanki: चोरी कबूल कराने के नाम पर युवक को घर से उठाकर थाने में बेरहमी से पिटाई, ‘फर्जी मुकदमे और हाफ एनकाउंटर’ की धमकी; पीड़ित ने एसपी से न्याय की लगाई गुहार

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

किशोरी की शिकायत के आधार पर सुबेहा पुलिस ने उसके भाई समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी के खानपुर में ख़त्म हुआ प्रशासनिक संकट: हाईकोर्ट के आदेश पर त्रिस्तरीय समिति का गठन, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

पुलिस बोली- जांच के बाद होगी आवश्यक कार्रवाई

सुबेहा थाना प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव ने बताया कि किशोरी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

यह भी पढ़ें  Barabanki: दो बाइको की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे युवक को डीसीएम ने रौंदा, मौके पर मौत, दो अन्य गंभीर घायल

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22989
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई