Barabanki

Barabanki: चांदी के नकली बिस्किट बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार शातिर ठग गिरफ्तार

SHARE:

Barabanki: बड्डूपुर थाना पुलिस ने सफेद धातु के नकली बिस्किट बनाकर चांदी के भाव में बेचने वाले चार शातिर ठगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में की गई कार्रवाई में दो कूटरचित बिस्किट बरामद हुए। पढ़ें पूरी खबर।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 19 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले की बड्डूपुर थाना पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चांदी के नकली बिस्किट तैयार कर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।

 

रीवां–सीवा मार्ग से चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार 18 फरवरी 2026 को थाना बड्डूपुर पुलिस टीम ने रीवां–सीवा मार्ग पर छापेमारी कर चार अभियुक्तों—

  • राजू सोनी पुत्र सहजराम
  • कपिल मिश्रा पुत्र रामचंद्र मिश्रा
  • लल्लू तिवारी पुत्र परशुराम तिवारी
  • मुन्ना सिंह पुत्र सर्वेश्वर सिंह को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें  Barabanki: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव, इलाके में हड़कंप; जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Barabanki: चांदी के नकली बिस्किट बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार शातिर ठग गिरफ्तार

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो अदद कूटरचित सफेद धातु (चांदी) के बिस्किट बरामद किए गए। इस संबंध में थाना बड्डूपुर पर धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

सोने-चांदी की रिपेयरिंग की आड़ में करते थे ठगी

चांदी की पालिश चढ़ाकर बेचते थे नकली बिस्किट

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे सोने-चांदी की मरम्मत (रिपेयरिंग) के काम की आड़ में जाली मेटल से बने बिस्किटों पर चांदी की पॉलिश चढ़ाकर उन्हें असली चांदी के भाव में बेचते थे।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गूंजा देशभक्ति का संदेश, भारत माता व वीर शहीदों की झांकियों के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा

इस प्रकार वे लोगों को असली धातु का झांसा देकर ठगी करते थे। ठगी से प्राप्त धनराशि से आरोपी अपने महंगे शौक पूरे करते थे।

 

पहले से दर्ज है आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास पहले से दर्ज है और वे पूर्व में भी विभिन्न मामलों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य संभावित साथियों की तलाश में जुटी है।

 

पुलिस टीम को मिली सराहना

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी मनोज कुमार सोनकर, उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक अजेन्द्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मराज यादव एवं कांस्टेबल आशीष यादव शामिल रहे।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या सस्ते दाम पर कीमती धातु खरीदने के प्रलोभन से सावधान रहें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में सड़क हादसे के बाद पोस्टमार्टम को लेकर विवाद: पत्नी के हंगामे के बाद श्मशान घाट पहुंची पुलिस

रिपोर्ट – ललित राजवंशी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23020
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई