Barabanki

बाराबंकी में खेत पर खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, कई घायल; दो की हालत गंभीर

SHARE:

बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र के कोरीना गांव में पुरानी रंजिश और खेत के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।

लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुए हमले में कई लोग घायल हुए, जबकि दो की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 04 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में जमीनी विवादों को लेकर हिंसक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामनगर के कोरीना गांव का है, जहां खेत की सफाई के दौरान दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। इस दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुए हमले में कई लोग घायल हो गए, जबकि दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर करना पड़ा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: एमएलसी अंगद सिंह की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की समीक्षा बैठक, बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी बढ़ाने के दिए गए निर्देश 

खेत की सफाई के दौरान हुआ हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरीना गांव निवासी विक्रम सिंह पुत्र हरवंश सिंह अपने भाइयों कल्याण सिंह, ब्रजेश सिंह और पंकज सिंह के साथ खेत की साफ-सफाई कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही मनीराम, राजेश, राकेश, ओमप्रकाश, हरिओम, सुरेश, दिनेश, रमेश और तुलसीराम समेत अन्य लोग वहां पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने विवाद के दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे खेत में अफरा-तफरी मच गई।

कई लोग घायल, दो को लखनऊ किया गया रेफर

हमले में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैदरगढ़ पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें  “हमबिस्तर हो जाओ, उपाध्यक्ष बना देंगे”—महोबा में भाजपा जिलाध्यक्ष पर महिला नेता के गंभीर आरोप, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कल्याण सिंह पुत्र रामबख्श सिंह और ब्रजेश सिंह पुत्र रामबख्श सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के दो लोगों को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जमीनी विवादों से बढ़ रही हिंसा

बाराबंकी जिले में हाल के दिनों में आपसी रंजिश और जमीनी विवादों को लेकर लगातार हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते ऐसे मामलों का प्रभावी समाधान नहीं होने के कारण छोटी कहासुनी भी गंभीर संघर्ष का रूप ले रही है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में राहुल कान-नाक-गला क्लीनिक पर गंभीर आरोप: गले का इलाज कराने पहुंची महिला का फाड़ डाला कान का पर्दा, शिकायत पर दी धमकी

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

बाराबंकी में सरकारी डॉक्टरों की ‘कमीशनखोरी’ उजागर: भाजपा नेता ने VIDEO बनाकर खोली पोल, मचा हड़कंप

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

15032
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई