Barabanki

Barabanki News: बाराबंकी में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026 की तैयारियां शुरू, बज़्म ए रहमत कमेटी की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी में बज़्म ए रहमत कमेटी की बैठक में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026 और ज़ुलूस-ए-पर्चम-ए-मोहम्मदी की तैयारियों की समीक्षा की गई।

9 अगस्त को अगली बैठक होगी, घरों पर झंडा लगाने की अपील।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 19 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आगामी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026 और ज़ुलूस-ए-पर्चम-ए-मोहम्मदी की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में बज़्म ए रहमत कमेटी, बाराबंकी की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक मदरसा गौसिया नज़ीरुल उलूम, भितरी पीरबटावन में आयोजित की गई। बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा, आय-व्यय का लेखा-जोखा और आगामी आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता सईद वारसी एवं अफसारुल हक़ अंसारी ने की, जबकि कार्यक्रम का शुभारंभ हाफिज वकास अंसारी ने तिलावत-ए-कुरआन पाक से किया। बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आगामी धार्मिक कार्यक्रम को पहले से अधिक भव्य, अनुशासित और व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने पर सहमति जताई।

जुलूस-ए-पर्चम-ए-मोहम्मदी और जलसा ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों पर हुई समीक्षा

बैठक का मुख्य एजेंडा जलसा ईद मिलादुन्नबी एवं ज़ुलूस-ए-पर्चम-ए-मोहम्मदी के आयोजन की तैयारियों का जायजा लेना रहा। कमेटी के सचिव शरीफुल हक़ उर्फ जफर अंसारी ने पिछले आयोजन की आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सुना और उसकी सराहना की।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: शॉर्ट सर्किट से ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 2 किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार; स्कूल खाली कराया, लाखों का नुकसान

साथ ही वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी को अधिक भव्य और सफल बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।

9 अगस्त को होगी दूसरी बैठक, घरों पर झंडा लगाने की अपील

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त 2026 (रविवार) दोपहर 2 बजे पुनः मदरसा नज़ीरुल उलूम (गौसिया) में अगली बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारियों का अंतिम निर्धारण किया जाएगा।

कमेटी ने मुस्लिम समाज से अपील की कि 12 रबी-उल-अव्वल शरीफ के अवसर पर अपने-अपने घरों पर धार्मिक झंडे लगाकर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों में सहभागिता सुनिश्चित करें।

धार्मिक सौहार्द और अनुशासन के साथ आयोजन पर जोर

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का उद्देश्य पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना, समाज में भाईचारा, अमन और आपसी सौहार्द को मजबूत करना है। सभी सदस्यों से आयोजन को शांतिपूर्ण, अनुशासित और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki:  ग्राम प्रधान को धमकाने व एक लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप, महिला पत्रकार समेत चार पर केस दर्ज

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

बैठक में बज़्म ए रहमत कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल हक़ एडवोकेट, उपाध्यक्ष कारी अजीम, सचिव शरीफुल हक़ (जफर अंसारी), कारी अब्दुल कलाम, सईद वारसी, इरफान कुरैशी, हाफिज वकास अंसारी, मोहम्मद नसीम कीर्ति, फैसल मलिक, मोइनुद्दीन अंसारी, मौलाना कलीम, मोहम्मद यासिर, अफसारुल हक़ अंसारी, हमीदुल्लाह रईन, हाजी इदरीस, सिद्दीक चौधरी, रफीक सलमानी, इमरान कुरैशी, मोहम्मद जहीर, रेहान अंसारी, मोहम्मद कासिम, रईस ट्रेलर, वली उर रहमान, पत्रकार जावेद साकिब अंसारी, सुहैल अहमद अंसारी, फैसल अंसारी, मोहम्मद तालिब, हाफिज अनीस, मोहम्मद रयान, मोहम्मद अकमल, रशीद अंसारी, मुईद अहमद, सगीर अमानुल्लाह, अरफातुल हक़, जाबिर इदरीसी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बाढ़ सुरक्षा पर DM गंभीर: 15 जून तक हर हाल में प्रोजेक्ट पूरा करने के निर्देश, घटिया निर्माण पर ठेकेदार को नोटिस

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / अली चांद 

Barabanki: बिजली विभाग के JE को रिश्वत की पेशकश, इंकार पर स्टिंग ऑपरेशन कर नौकरी से निकलवाने की धमकी; दो कथित पत्रकार गिरफ्तार

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

18446
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई