Barabanki

Barabanki: बीएसए के औचक निरीक्षण में 10 स्कूलों में कम मिली छात्र उपस्थिति, शिक्षक भी मिले नदारद; जारी हुई नोटिस

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी के BSA नवीन कुमार पाठक ने रामनगर इलाके के 10 सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।

कई स्कूलों में कम छात्र उपस्थिति और शिक्षकों की गैरहाजिरी मिलने पर नोटिस जारी किया गया।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 07 सितम्बर 2026

बाराबंकी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) नवीन कुमार पाठक ने सोमवार को रामनगर विकासखंड के 10 सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति कम मिली, जबकि दो स्कूलों में शिक्षक भी गैरहाजिर पाए गए। लापरवाही मिलने पर संबंधित शिक्षकों और स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

कई स्कूलों में कम मिली छात्रों की उपस्थिति

बीएसए के निरीक्षण में उच्च प्राथमिक विद्यालय तेलियानी में 164 में से 100, प्राथमिक विद्यालय तेलियानी में 77 में से 52 और कम्पोजिट विद्यालय पूरे जवर में 149 में से सिर्फ 62 बच्चे उपस्थित मिले।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: हिंद इंस्टीट्यूट में NIA-ATS की छापेमारी, आतंकी कनेक्शन के शक में युवक को दबोचा, मचा हड़कंप

पूरे जवर में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका वंदना सिंह गैरहाजिर मिलीं। यहां ज्यादातर उपस्थित बच्चे बिना ड्रेस के भी मिले। रिकॉर्ड में बच्चों का नामांकन लगातार घटने की बात सामने आने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका को गैरहाजिरी और अन्य स्टाफ को लापरवाही के लिए नोटिस दिया गया।

प्राथमिक विद्यालय पूरे भगई में शिक्षक रमेश चंद्र कश्यप गैरहाजिर मिले। यहां सिर्फ 22 बच्चे उपस्थित थे। शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

तिलोकपुर स्कूल में सबसे कम उपस्थिति

उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलोकपुर में सबसे कम छात्र उपस्थिति मिली। यहां 224 नामांकित बच्चों में से सिर्फ 78 बच्चे उपस्थित थे। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए सभी स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: सीएम योगी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, मंदिर परिसर में सीढ़ी से गिरकर घायल निजी मैकेनिक की इलाज के दौरान मौत; जिम्मेदारी पर उठे सवाल

अन्य विद्यालयों में भी उपस्थिति इस प्रकार रही—

  • प्राथमिक विद्यालय चुरलिया: 50 में से 33
  • प्राथमिक विद्यालय तिलोकपुर प्रथम: 114 में से 70
  • प्राथमिक विद्यालय निजामपुर: 77 में से 62
  • प्राथमिक विद्यालय तिवारीपुरवा: 37 में से 16
  • प्राथमिक विद्यालय मसूदपुर: 50 में से 45

प्राथमिक विद्यालय तेलियानी में आवश्यक जाली नहीं लगी मिलने पर भी नोटिस जारी किया गया।

100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश

निरीक्षण के बाद बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को नामांकित बच्चों की 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और स्कूलों में पढ़ाई की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

यह भी पढ़ें  Barabanki: एसआईआर फॉर्म में गड़बड़ी सुधारने के बहाने 13 वर्षीय किशोर का अपहरण, सूझबूझ से बची जान, एक बदमाश गिरफ्तार

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22854
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई