Barabanki

UP News: रईसों को फंसाने का खतरनाक खेल! पहले झूठा गैंगरेप केस, फिर लाखों की वसूली; ‘हनी ट्रैप’ गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

SHARE:

UP News: बिजनौर पुलिस ने कथित हनी ट्रैप गैंग का खुलासा किया है।

गैंगरेप और छेड़खानी के झूठे मुकदमे में फंसाकर समझौते के नाम पर लाखों रुपये वसूलने का आरोप है।

बिजनौर, उत्तर प्रदेश | 07 सितम्बर 2026

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने कथित तौर पर अमीर परिवारों के लोगों को निशाना बनाकर गैंगरेप और छेड़खानी के झूठे मुकदमों में फंसाने और समझौते के नाम पर लाखों रुपये वसूलने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य पहले संपन्न परिवारों के लोगों को निशाना बनाते थे। इसके बाद महिलाओं के जरिए उनके खिलाफ गैंगरेप या छेड़खानी जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया जाता था। मुकदमे से बचने और सामाजिक बदनामी के डर का फायदा उठाकर आरोपियों से समझौते के नाम पर रकम मांगी जाती थी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: राजा भैया के समर्थकों के बाद अब हिस्ट्रीशीटरों के परिजनों द्वारा हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन, तलवार-चाकू लहराते तस्वीरें वायरल; फैली दहशत 

बबलू लंगड़ा को बताया गया मुख्य आरोपी

पुलिस के अनुसार, बिजनौर की फुरकान बाग कॉलोनी निवासी जुल्फुकार उर्फ बबलू लंगड़ा इस गिरोह का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। आरोप है कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर पिछले कई वर्षों से बिजनौर और अमरोहा में लोगों को निशाना बना रहा था।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ितों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद समझौते के नाम पर कथित तौर पर एक लाख से तीन लाख रुपये तक की रकम वसूली जाती थी।

बिजनौर और अमरोहा में 11 लोगों को बना चुका शिकार

पुलिस के अनुसार, जांच में अब तक गिरोह से जुड़े 11 मामलों की जानकारी सामने आई है। इनमें अमरोहा में चार और बिजनौर में सात मामले बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: भाकियू (टिकैत) की युवा किसान संसद में युवाओं ने एकजुट होकर संघर्ष करने का लिया संकल्प

पुलिस का कहना है कि गिरोह के सदस्य मुकदमे और सामाजिक बदनामी के डर को हथियार बनाकर लोगों से रकम वसूलते थे। मामले की जांच में गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

तीन महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की भी जानकारी मिली है। इनकी भूमिका की जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में पुलिस मामले में और खुलासे कर सकती है।

बिजनौर के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: जंगल में मवेशी चराने गए बुजुर्ग का अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका

रिपोर्ट – नौमान माजिद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22854
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई