Barabanki

Barabanki: कुर्सी इलाक़े में भीषण सड़क हादसा – कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक गहरी खाई में गिरा, चालक की हालत गंभीर

SHARE:

Barabanki:  कुर्सी थाना क्षेत्र में लखनऊ आउटर रिंग रोड पर कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

चालक और परिचालक ट्रक में फंस गए, पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 03 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में एक बार फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला। लखनऊ आउटर रिंग रोड पर कोल्ड ड्रिंक से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलता हुआ गहरी खाई में जा गिरा।

यह हादसा कुर्सी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगौली गांव के पास हुआ, जहां दुर्घटना के बाद इलाक़े में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शहर के बीचों-बीच मोबाइल शॉप का ताला काटकर लाखों की चोरी, CCTV में क़ैद हुई पूरी वारदात 

खाई में बिखरी कोल्ड ड्रिंक की सैकड़ों बोतले, जुटी भीड़

हादसे के बाद ट्रक में लदी कोल्ड ड्रिंक की सैकड़ों बोतले सड़क किनारे और खाई में बिखर गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

ट्रक में फंसे चालक-परिचालक को बाहर निकाला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक पलटने के बाद चालक और परिचालक वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गए। पुलिस टीम ने कटर और अन्य उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद केबिन काटकर दोनों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: प्लॉट दिलाने के नाम पर ₹13.50 लाख की ठगी का आरोप, एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुई FIR

घायलों को एंबुलेंस के जरिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चालक की हालत गंभीर, जांच शुरू

कुर्सी थाना प्रभारी कृष्ण कांत सिंह ने बताया कि ट्रक चालक धर्मेन्द्र और परिचालक लाला बाबू, दोनों फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के निवासी है।

उपचार के दौरान चालक धर्मेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि परिचालक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को खाई से निकलवाकर यातायात सामान्य कराया और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: भारत-अमेरिका कृषि समझौते के विरोध में भाकियू "टिकैत" का धरना, राष्ट्रपति को भेजा चार सूत्रीय ज्ञापन

रिपोर्ट – ललित राजवंशी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1439
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?