Barabanki

Barabanki: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पदाधिकारियों का हर्ष फायरिंग और असलहों के साथ डांस करते वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई पर टिकी आम जनता की निगाहें

SHARE:

Barabanki: शादी समारोह के दौरान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पदाधिकारियों द्वारा कथित हर्ष फायरिंग और हथियारों के प्रदर्शन का वीडियो वायरल।

योगी सरकार की सख्ती के बावजूद कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल, पुलिस कार्रवाई पर नजर।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 26 फरवरी 2026

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा हर्ष फायरिंग पर सख्त प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में एक शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

वायरल वीडियो में राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता हथियारों के साथ डांस करते और फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बाराबंकी एक्सप्रेस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

रिवॉल्वर, पिस्टल, रायफल और डबल बैरल के साथ डांस, फायरिंग के वीडियो वायरल

गुरुवार को वायरल हुए वीडियो और तस्वीरों में पार्टी के छात्र प्रकोष्ठ बाराबंकी जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष राज सोनी, सचिन, अभिषेक यादव समेत लगभग आधा दर्जन कार्यकर्ता रिवॉल्वर, पिस्टल और राइफल के साथ नाचते दिखाई दे रहे हैं।

दो अलग-अलग वीडियो जिला महासचिव मनोज सिंह के बताए जा रहे हैं, जिनमें वे शादी समारोह के दौरान .12 बोर डबल बैरल गन और .12 बोर रिपीटर गन से एक के बाद एक फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा एक तस्वीर में पार्टी के नगर उपाध्यक्ष राज सोनी कई असलहों के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो और फोटो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: महादेवा धाम का फाल्गुनी मेला 5 फरवरी से, डीएम के कड़े निर्देशों के बाद भी तैयारियों में भारी लापरवाही; 7 दिन शेष फिर भी व्यवस्थाएं अधूरी

पहले भी हो चुकी हैं हर्ष फायरिंग की घटनाएं

बाराबंकी जिले में हर्ष फायरिंग की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। हाल ही में सतरिख थाना क्षेत्र के सहेलियां गांव में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति के सीने में गोली लगने से हड़कंप मच गया था।

यह भी पढ़ें  योगी सरकार की ‘ODOC’ योजना से टेस्ट ऑफ यूपी को मिलेगा बढ़ावा: हर जिले को मिली अपनी “फूड आइडेंटिटी”, बाराबंकी की चंद्रकला भी शामिल

उस मामले में तेजतर्रार SHO धीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सतरिख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिवॉल्वर समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की गई थी।

पुलिस कार्रवाई पर टिकी निगाहें

अब वायरल वीडियो को लेकर जनपद में चर्चा तेज है कि क्या पुलिस शादी समारोह में खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग करने वाले पार्टी पदाधिकारियों पर भी वैसी ही कार्रवाई करेगी जैसी अन्य मामलों में की गई है?

लोगों का कहना है कि जब सरकार ने हर्ष फायरिंग पर स्पष्ट रोक लगा रखी है, तो फिर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ समान कार्रवाई होनी चाहिए।

इस मामले को लेकर जब बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विकास चंद्र त्रिपाठी से उनके सीयूजी मोबाइल नंबर पर बात की गई तो उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए प्रकरण को दिखवा कर उचित कार्रवाई की बात कही।

यह भी पढ़ें  Barabanki: धन्नाग तीर्थ क्षेत्र खुज्झी में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन, एसपी अर्पित विजयवर्गीय बोले—अपराध नियंत्रण होगा मजबूत

फिलहाल अब आम लोगों को निगाहें इसी पर टिकी हैं कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है। लोग पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

रिपोर्ट – कामरान अल्वी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

7894
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई