Barabanki

Barabanki: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 25 वर्षीय बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, चालक हिरासत में

SHARE:

Barabanki: रामनगर थाना क्षेत्र में नथना पुल के पास आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 25 वर्षीय गौरी शंकर यादव की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए वाहन और चालक को हिरासत में लिया। पढ़ें पूरी खबर।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 03 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नथना पुल के पास आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके के अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: “एसपी साहब, पुलिस ही साथ न दे तो गरीब विधवा किसके पास जाए?” दबंगों के कथित अवैध निर्माण के आगे बेबस महिला, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

मरकामऊ जाते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा रामनगर के मोहल्ला धमेडी निवासी 25 वर्षीय गौरी शंकर यादव पुत्र सहज राम यादव इसी कार्य से बाइक द्वारा मरकामऊ जा रहा था।

जैसे ही वह नथुना पुल के पास पहुंचा, सामने से आ रही आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गौरी शंकर बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: प्राथमिक विद्यालय में जहरीले जंतु के काटने से 8 वर्षीय छात्र की मौत, शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप; नाराज़ परिजनों व ग्रामीणों का CHC में हंगामा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली और चालक पकड़े गए

रामनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसके चालक को पकड़ लिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

युवक की असामयिक मृत्यु से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी

संबंधित खबरें
Barabanki: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पदाधिकारियों का हर्ष फायरिंग और असलहों के साथ डांस करते वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई पर टिकी आम जनता की निगाहें

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki News: 9 साल की मासूम की मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, शव सड़क पर रखकर घंटों किया चक्काजाम; पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22837
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई